22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210803 WA00093
महाराष्ट्र

सुनील पाल और अरुणा नाभ की उपस्थिति में माधानी ग्रुप कंपनी के नये ऑफिस का उद्घाटन

Bundelikhabar

मुम्बई / जितेंद्र शर्मा
मुम्बई : पिछले दिनों चार बंगला, म्हाडा, अंधेरी में माधानी ग्रुप कम्पनी के अंतर्गत माधानी एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन, माधानी न्यूज़ लाइव 24 बाय 7, लॉस्ट एंड फाउंड फाउंडेशन, माधानी ट्रेडिंग कंपनी का उद्घाटन हुआ।

उसी अवसर पर कॉमेडियन सुनील पाल, मौलिक भाई शाह, प्रज्ञा मिश्रा, निशार अख्तर, राकेश सावंत, आदिल शेख, जानवी सिंग, अरुणा नाभ (फाउंडर – लाइफ हैंड फाउंडेशन), मयूर मयेरकर, जुमाना अली मोरबिवाला, सदफ़ शेख (सोशल वर्कर), राजीव गांधी एवं कई बड़े एक्टर, एक्ट्रेस और मॉडल ने आकर माधानी को बधाई दी। इनके अलावा निर्देशक राजकुमार संतोषी, चिराग शाह, मितेश शाह एवं राकेश शेट्टी (कांग्रेस) ने वीडियो कॉल करके बधाई दी। 


माधानी ग्रुप कंपनी के मालिक निकेश ताराचंद जैन माधानी बॉलीवुड में प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के साथ साथ मुम्बई के जाने माने बिज़नेसमैन हैं। निकेश जैन माधानी के नाम से कानून के किताब में सुप्रीम कोर्ट से पी एम एल ए की सेक्शन 45 रद्द कर कानून के किताब में इतिहास रचा था। निकेश जैन माधनी का गोल्ड, कपड़ा, शेयर मार्केट, ट्रेडिंग जैसे कई बिजनेस है। 


 माधानी न्यूज़ लाइव चैनल का उद्घाटन निकेश जैन ने अपने माता, पिता, बहन, जीजा एवं पूरे परिवार का आशीर्वाद लेकर एवं गरीब अनाथ बच्चों को कपड़ा एवं खाना, उपहार भेंट कर किया।

IMG 20210803 WA00092

Bundelikhabar

Related posts

पर्यावरणपूरक गणेशमूर्ती साकरण्याचे निस्वार्थ प्रशिक्षण,आरती शर्मा यांनी दिले शाडू मातीपासून गणेशमूर्ती साकारण्याचे प्रशिक्षण

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र पोलिसांच्या लाचलुचपत प्रतिबंधक विभागात हेल्थनोवो संस्थेकडून मोफत आरोग्य शिबी

Bundeli Khabar

गावाखेड्यातून संविधान जनजागृतीची गरज – नंदेश उमप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!