21.2 C
Madhya Pradesh
October 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210916 WA0026
महाराष्ट्र

जब एक्टर गौतम रोडे और मल्लिका शेरावत का हुआ आमना सामना, पढ़ें यह घटना कहाँ हुआ

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : जब दो कलाकार पहली बार मिलते हैं, तो माहौल हमेशा गर्माहट से भरपूर होता है क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे के काम को देखा होता है और एक नया प्रोजेक्ट शुरू होने वाला होता है। लेकिन एमएक्स प्लेयर पर बहुप्रतीक्षित शो ‘नकाब’ में नायक की भूमिका निभाने वाले एक्टर गौतम रोडे के साथ ऐसा नहीं था। जब रोडे का सामना जोहरा मेहरा की भूमिका निभाने वाली मल्लिका शेरावत से हुआ, तो जैसा कि स्वाभाविक रूप से कोई भी एक्टर करता, वह उनके पास हाय कहने के लिए गए। लेकिन वह चकित होकर रह गये क्योंकि मल्लिका उन्हें अनदेखा करके चली गईं।

इस घटना के बारे में गौतम ने बताया कि यह एक बहुत ही मजेदार एपिसोड था, जिसे मैं याद करता हूं और जिस पर हंसता हूं क्योंकि मैं वास्तव में चकित था कि मल्लिका ने मुझे नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, सीन शूट होने के तुरंत बाद उन्होंने खुले दिल से माफी मांगी और कहा कि यह सब कुछ सौमिक की भव्य योजना का एक हिस्सा था। मैंने सौमिक को यहां तक कहा कि थोड़ी सी चेतावनी अच्छी रही होती, लेकिन मुझे लगता है कि वह चाहते थे कि हम जितना संभव हो उतना किरदार में बने रहें और जब मैं आज उस दृश्य देखता हूं, तो साफ दिखता है कि ऐसा वास्तव में हुआ था। उसके बाद, उनका व्यवहार बहुत गर्मजोशी से भरा रहा था और मल्लिका के साथ शूटिंग करना एक अद्भुत अनुभव था।

उनके ऑनस्क्रीन किरदार ठंडे वाइब्स साझा करते हैं लेकिन मल्लिका ऑफस्क्रीन में भी वैसा ही कर रही थीं। जब उनका सीन खत्म हुआ तो चुप्पी टूटी और मल्लिका दौड़कर गौतम के पास गईं और उन्हें गले से लगा लिया और उस व्यवहार के लिए माफी मांगी। फिर उन्होंने स्वीकार किया कि वास्तव में निर्देशक सौमिक सेन ने उसे किरदार में बने रहने और गौतम रोडे और ईशा गुप्ता दोनों को अनदेखा करने के लिए कहा था। गौतम खुलकर हंसे और फिर सौमिक से कहा कि उन्हें कम से कम उनको चेतावनी देनी चाहिए थी। हालांकि, नतीजे में वास्तव में सबके लिए एक एपिक दृश्य मिल गया था। शो ‘नाकाब’ 15 सितंबर को एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होगा।


Bundelikhabar

Related posts

भिवंडीत रेती माफिया विरुद्ध महसूल विभागाची धडक कारवाई रुपये १४ लाखाचा मुद्देमाल जप्त

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र विधानसभा में मुंबई से राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना कर सकती हैं दमदार वापसी …

Bundeli Khabar

ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बने रामनाथ पोक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!