22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210803 WA0010
मनोरंजन

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का पहला भाग क्रिसमस में होगी प्रदर्शित

Bundelikhabar

मुम्बई / जितेंद्र शर्मा
मुम्बई : पुष्पा के पहले सिंगल ‘जागो जांगो बकरे’ की स्नीक पीक के लिए मिले अपार प्रेम के बाद, इस फिल्म के निर्माताओं ने हमारे लिए एक और बड़ी घोषणा की है। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा: द राइज का पहला भाग क्रिसमस 2021 में रिलीज किया जाएगा। दूसरा भाग वर्ष 2022 में रिलीज़ किए जाने की उम्मीद की जा रही है।
इस फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि इसमें आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नज़र आयेंगे। जैसे ही फिल्म का पहला लुक रिलीज़ किया गया वैसे ही अल्लू अर्जुन के फैंस बीच उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। आइकॉन स्टार इस पैन इंडिया फिल्म के ज़रिए सुकुमार और म्यूज़िक मेस्ट्रो देवी श्री प्रसाद के साथ एक बार फिर काम करेंगे। 
मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर संयुक्त रूप से कहते हैं कि पुष्पा की कहानी एक्शन से भरपूर है जिसमें ऐसे क्षण हैं जो दिल को छू जाते हैं और इस फिल्म को बनाना हमारे लिए बहुत ही मजेदार रहा। इस फिल्म ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है और हम यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि फिल्म के पहले भाग को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। हमें इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि फैंस इस फिल्म को देख इसकी पूरी टीम पर असीम प्यार बरसाए। हमने फैसला किया है कि हम इस फिल्म का दूसरा हिस्सा 2022 में रिलीज़ करेंगे।
इस फिल्म के साथ, दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को पहली बार बिग स्क्रीन पर स्पेस शेयर करते हुए देखेंगे। इस फिल्म का पहला हिस्सा क्रिसमस 2021 और दूसरा हिस्सा 2022 में रिलीज़ किया जायेगा।


Bundelikhabar

Related posts

भक्ति में शक्ति और प्रकृति प्रेम को दर्शाती है देव शर्मा, स्मृति कश्यप अभिनीत फिल्म ‘आ भी जा ओ पिया’

Bundeli Khabar

भूषण कुमार की नई पेशकश ‘मिस्टर मम्मी’ में रितेश और जेनेलिया देशमुख की मुख्य भूमिका

Bundeli Khabar

संगीतकार सलीम मर्चेंट और योगेश लखानी के हाथों लॉन्च हुआ बहुभाषी फिल्म ‘जिबूती’ का ट्रेलर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!