28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0731 095155
मध्यप्रदेश

कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप मनाया जायेगा प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह

Bundelikhabar

कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप मनाया जायेगा प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह

दमोह / ब्यूरो

राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

उप-सचिव मध्यपदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग डी.के. नागेन्द्र ने बताया राज्य स्तर, जिला जनपद पंचायत, पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रात: 09 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक में पुष्प अर्पित किये जायेंगे, तत्पश्चात प्रात: 09 बजे मुख्यमंत्री जी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे एवं प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।

पुलिस, एसएएफ, सीआईएसएफ, जेल गार्ड, होम गार्ड, की संयुक्त परेड आयोजित की जायेगी। संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री जी को “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया जायेगा। जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष/मंत्री द्वारा घ्वजारोहण किया जायेगा, जिसकी जिलेवार सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की जायेगी। प्रतिवर्ष अनुसार राष्ट्र गान एवं पुलिस, होमगार्ड्स, एसएएफ द्वारा परेड का आयोजन किया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। संदेश के अलावा कोई वाचन नही किया जायेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय घ्वज की गरिमा सुनिश्चित की जायेगी।

जिला पचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय घ्वज फहराया जायेगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाया जायेगा। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष/प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय घ्वज फहराया तथा कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाया जायेगा।

ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच/प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय घ्वज फहराया जायेगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जायेगा। ऐसे जिला पंचायत,जनपद,ग्राम पंचायत जहां निर्वाचित अध्यक्ष,प्रशासनिक समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। नगर निगम,नगरपालिका,नगर परिषद कार्यालय में महापौर,अध्यक्ष (जहां निर्वाचित महापौर और अध्यक्ष कार्यरत है) द्वारा राष्ट्रीय घ्वज फहराया जायेगा। शेष जगरीय निकायों में आयुक्त/ मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।

जिले से संबंधित सभी संसद सदस्य, विधायकगण, महापौर, पार्षद एवं अन्य नागरिकों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायें। सभी शासकीय कार्यालयों पर रारूट्रीय घ्वज फहराया जाये। कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रात: 08 बजे अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को एकत्रित कर कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय घ्वज फहरायेंगे तथा इस अवसर पर राष्ट्र गान गाया जायेगा। समस्त शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्षो की भांति प्रात: 08 बजे या इसके पूर्व घ्वजारोहण व राष्ट्र गान का सामूहिक गान किया जाये।

यह भी पढ़ें-मनरेगा में अधिकारी और मजदूर दोनो की उपस्थिति ऐप के जरिये होगी दर्ज

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया जायेगा

कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाये। कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी आदि का विशेष ध्यान रखा जाये।

स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाये। इस संबंध में होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से करेंगे

कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए समस्त कलेक्टरों के द्वारा या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को घर जाकर शाल, श्रीफल से सम्मानित किया जायें।

नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के संबंध में जारी भारत सरकार, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से संबधित सभी दिशा निर्देशों एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किेये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।


Bundelikhabar

Related posts

स्वतंत्रा दिवस की तैयारियों को ले कर समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar

बिजावर के बालक को महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानीय

Bundeli Khabar

लूट: झांसा दे कर अलमारी से लूटे नगदी और जेबर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!