25.3 C
Madhya Pradesh
October 19, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0519 222033
मध्यप्रदेश

सागर सहित सात जिलों में अभी बरकार रहेगी सख्ती

Bundelikhabar

सागर(अभिलाष पवार)- प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा बैठक में कहा है कि सात जिलों सागर,भोपाल,इंदौर,रतलाम,रीवा,सीधी और अनूपपुर को छोड़ कर बाकी जिलों में कोरोना कर्फ्यू में चरण बद्ध तरीके से ढील दी जाएगी किन्तु इन सात जिलों में सख्ती बरकरार रहेगी। क्योंकि इन सात जिलों में अभी भी प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 के पार है। अगर वही बात करें सागर की तो जिले में अभी भी 100 केस से ज्यादा निकल रहे हैं और पॉजिटिव रेट 9.9 है इसलिए अभी यहां कोरोना कर्फ्यू में ढील के आसार नजर नही आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान इसरा किया है कि इन जिलों में अभी और सख्ती की आवश्यकता है ताकि पॉजिटिव रेट कम हो सके। वहीं कलेक्टर सागर ने मकरोनिया क्षेत्र के लिए आज नया आदेश जारी किया है क्योंकि लगातार मकरोनिया क्षेत्र में पॉजिटिव संख्या में इजाफा होता जा रहा था जिसके तहत 1 जून सुबह 6 बजे तक केवल कुछ गतिविधियों को ही छूट के दायरे में रखा गया है।

FB IMG 1622048920604

Bundelikhabar

Related posts

बरेला बनी प्रदेश की पहली नगर पंचायत

Bundeli Khabar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्प प्रवास पर पहुंचे खजुराहो

Bundeli Khabar

कलेक्टर द्वारा लिया गया न्यूट्री गार्डन का जायजा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!