◼️जितेंद्र शर्मा
सभी को अपने गानों पर नचाने वाली सपना इन दिनों यूपी में धमाल मचा रही है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान सभी सपना के गानों पर दिल खोल कर नाच रहे है। हम यूपी में तेजी से लोकप्रिय हो रही भोजपुरी भक्ति गीतों की स्टार गायिका सपना शर्मा की बात कर रहे है। जो इन दिनों सावन महीने में भोले बाबा की भक्ति में चूर है और अपने भजनों से सभी को भावविभोर कर रही है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूपी के कोने-कोने से उन्हें अपने कार्यक्रमों में गाने के लिए बुलाया जा रहा है।
माता का जगराता, भजन संध्या, आदि प्रकार के कार्यक्रमों एवं समारोहों के लिए सबसे अधिक मांग सपना शर्मा की बनी हुई है। इसके अलावा ‘वीडियो हाउस प्रोडक्शन’ नामक यूट्यूब चैनल पर सपना शर्मा के देवी गीत, पचरा, आदि वीडियों पर लाईक, कमेंट की बाढ़ सी आई हुई है। यूट्यूब पर भी उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
जौनपुर के एक छोटे से गांव सरोखनपुर की रहने वाली सपना शर्मा आज आज यूपी में एक जानामाना नाम बन चुकी है। विधायक रमेश मिश्रा द्वारा आयोजित बदलापुर महोत्सव के दौरान भोजपुरी के प्रसिद्घ हस्ती रवि किशन, मोहन राठौड़, मैथिली ठाकुर जैसे नामचीन कलाकारों के बीच सपना शर्मा ने अपनी गायिकी का जलवा बिखेरा और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी दिग्गज कलाकारों ने दिल खोलकर सपना की तारीफ की थी। संगीत क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहते हुए द्वारकामाई चैरिटी संस्था ने भी सपना शर्मा का सार्वजनिक रुप से सम्मान किया।
जैसे भजन के लिए अनूप जलौटो को याद किया जाता है उसी तरह भोजपुरी भजन के लिए सपना शर्मा का नाम लिया जा रहा है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए लोग कह रहे है कि बहुत जल्द ही वह भजन सम्राट सपना शर्मा के नाम से विख्यात होगी।

