20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
images 5 2
मध्यप्रदेश

हड़ताल:सभी शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासकीय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जबलपुर जिले के 15 हजार से ज्यादा लामबंद हुए अधिकारी और कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर रहे,शासकीय कर्मचारियों के इस सामूहिक अवकाश के चलते जहां कार्यालयों में ताले लटके रहे,वही सरकार दफ्तरों के परिसरों में सन्नाटा पसरा रहा।

यह भी पढ़ें-ब्लैकमेल: युवती ने ब्लैकमेल कर ठगे हजारों रुपए

खनिज,आरटीओ, वित्त सेवा,पंजीयन जैसे कई विभागों के कामों पर असर दिखाई दिया,संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक अवकाश से पहले अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेताते आ रहे थे.. लेकिन सरकार पर कोई असर होता न देख, अधिकारी, कर्मचारियों ने दबाव बनाने सामूहिक अवकाश का रुख अख्तियार किया, पदोन्नति,वेतनवृद्धि और महंगाई भत्ते जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जता रहे कर्मचारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़, राजस्थान जैसे राज्यो ने अपने अधिकारी कर्मचारियों के हित को देखते हुए।


उन्हें केंद्र के समान 16% प्रतिशत महंगाई भत्ता,आवास भत्ता,और पदोन्नति देने का काम किया है,लेकिन मध्यप्रदेश सरकार अधिकारी कर्मचारियों के हको पर डाका डाल रही है,कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल का रुख़ अख्तियार करेगें,जिसकी जबावदारी मध्यप्रदेश सरकार की होगी।

Screenshot 2021 0729 151210

Bundelikhabar

Related posts

सागर: वीरेंद्र सहवाग ने की सागर की तारीफ

Bundeli Khabar

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने की कोरोना की तीसरी लहर से निपटने मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की समीक्षा

Bundeli Khabar

पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!