19 C
Madhya Pradesh
November 16, 2026
Bundeli Khabar
images 5 2
मध्यप्रदेश

बोर्ड परीक्षा: प्राचार्य निलंबित

Bundelikhabar

विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म समय पर न भरने पर प्राचार्य निलंबित, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्यवाही

रायसेन/ब्यूरो

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय हाई स्कूल उमरई, बेहरा, बाडी विकासखंड जिला रायसेन के 26 छात्रों के परीक्षा आवेदन फॉर्म न भरने के दोषी प्रभारी प्राचार्य दीनदयाल अहिरवार को निलंबित करने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एम.एल. राठौरिया और विकास खंड शिक्षा अधिकारी के.एम. शाह को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है। राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा की मॉनिटरिंग के दौरान पाया कि दोषी प्रभारी प्राचार्य ने 26 छात्रों के परीक्षा में सम्मिलित होने के आवेदन फॉर्म नहीं भरे गए। जबकि विलंब शुल्क के साथ 14 फरवरी 2022 तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते थे। इस लापरवाही के चलते छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष प्रयास द्वारा इन बच्चों को परीक्षा में सम्मिलित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

गुजरात के हीरे ने नौगांव को दी सौगात मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Bundeli Khabar

स्टेट बैंक में चोरों ने लगाई सेंध

Bundeli Khabar

पंचायत चुनाव : पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिये सोमवार को जारी होगी अधिसूचना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!