29.2 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0530 101315
मध्यप्रदेश

राजनीति: कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के लिए कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन

जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना को जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे तब उन्हें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा कई घंटों के इंतजार के बाद जैसे-तैसे विधायक विनय सक्सेना गणेश नगर पहुंचे जहां पर पहले से ही मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उनका इंतजार विरोध करने के लिए कर रहे थे जहां पर अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे विधायक विनय सक्सेना द्वारा स्थानीय लोगों की बात ना सुनते हुए उनके साथ अपने तथाकथित कार्यकर्ताओं के द्वारा धक्का-मुक्की की घटना करवाई गई जिसके बाद स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर विधायक विनय सक्सेना के खिलाफ नारेबाजी की वहीं भारतीय जनता पार्टी के श्रीकांत कुक्की का कहना है कि उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना द्वारा तथाकथित कार्यकर्ताओ द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों के साथ धक्का-मुक्की करवाई गई वहीं विधायक विनय सक्सेना द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों की बातों को नहीं सुना गया वही विधायक विनय सक्सेना क्षेत्रीय नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के जो भी नेता जबलपुर शहर में आएंगे उनका विरोध कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जाएगा और जब एक विधायक को उनके ही विधानसभा क्षेत्र में जाने से रोका गया तो वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जबलपुर शहर में नहीं घुसने देंगे और इस घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा वार्ड स्तर पर आंदोलन किया जाएगा वहीं दोनों पार्टी पूरे घटनाक्रम के दौरान एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दी वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए 5 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी वही पूरे घटनाक्रम के दौरान दोनों पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे वही गणेश नगर के नागरिकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई थी विधायक विनय सक्सेना अपने सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने गणेश नगर आए थे सम्मान कार्यक्रम से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का विरोध का उन्हें सामना करना पड़ा जिससे बचाते बचाते वह अपने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे वहीं कई घंटों के इंतजार के बाद विधायक विनय सक्सेना अपने पूरे दलबल के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे सोचने वाली बात यह है कि जब कांग्रेस पार्टी के विधायक अपने ही विधानसभा क्षेत्र में अकेले नहीं जा सकते तो आने वाले भविष्य में कांग्रेस पार्टी के विधायक किस प्रकार से कार्य कर सकते हैं जनता की समस्याओं को सुनने से जब वह कतराते हैं तो आगे क्या कर सकते हैं विधायक विनय सक्सेना लगातार ही भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर हैं पिछले दिनों गणेश नगर में ही विधायक लापता के पोस्टर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के द्वारा लगाए गए थे जिसके बाद अब विधायक एक कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने गणेश नगर पहुंचे थे विधायक विनय सक्सेना भले ही लाख दावे विकास कार्यों को लेकर करें पर धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं देता जिसके कारण स्थानीय नागरिकों का विरोध का सामना उन्हें करना पड़ रहा है वहीं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के छोटे से हिस्से में छोटे से हिस्से में घुसने के लिए उन्हें सैकड़ों कार्यकर्ताओं की आवश्यकता पड़ी है वही जमकर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी यहां देखने को मिली है।


Bundelikhabar

Related posts

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बर्बाद हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर राहत राशि वितरण की उठाई मांग

Bundeli Khabar

बिजावर: सड़क निर्माण की गुणवत्ता को देख कर चकरा रही है चक्कर की सड़क

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर किया सड़क सत्याग्रह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!