21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210729 WA0007
देश

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर यौन शोषण का लगाया आरोप

Bundelikhabar

मुम्बई / कमलेश पांडेय

मुंबई : पोर्न वीडियो मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राज कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं. उन्होंने कोर्ट में अपनी जमानत के लिए अर्जी भी डाली थी, जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया. राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद जहां कुछ एक्ट्रेसेस और मॉडल्स ने राज कुंद्रा और उनकी ऐप हॉटशॉट्स के खिलाफ खुलकर सामने आई हैं. इनमें पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा का भी नाम शामिल है. अब शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है

यह भी पढ़ें-12 वीं परीक्षा परिणाम देखने के लिए क्लिक करें बुन्देली खबर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कथित तौर पर पोर्नोग्राफी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ से पेश हुई थी
उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण को लेकर दर्ज अपनी एफआईआर भी जारी की है. शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी के पति पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया है.
अपनी शिकायत में उन्होंने खुलासा किया है शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि साल 2019 की शुरुआत में राज कुंद्रा के बिजनेस मैनेजर ने उन्हें एक प्रस्ताव के बारे में बुलाया और वह प्रस्ताव पर चर्चा करना चाहते थे. 27 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया कि एक मैसेज को लेकर तीखी बहस की वजह से राज कुंद्रा बिना बताए उनके घर आ गए.
शर्लिन चोपड़ा ने शिकायत में दावा किया है राज के घर पर आने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस को मना करने के बाद भी जबरन किस करने की कोशिश की, जिसका उन्होंने विरोध किया. शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वह एक शादीशुदा पुरुष के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती थी और न ही बिजनेस को एन्जॉय के साथ मिलाना चाहती है.
उन्होंने आरोप लगाया कि मना करने के बाद भी जब राज नहीं रुक रहे थे तो वह काफी डर गई थीं. कुछ देर बाद, वह उसे धक्का देने में कामयाब रही और वॉशरूम में चली गईं.
राज कुंद्रा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 r/w धारा 384, 415, 420, 504 and 506, 354 (a) (b) (d) 509, भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया गया था. वहीं, इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के 67, 67 (ए), महिला अधिनियम 1986 के अभद्र प्रतिनिधित्व की धारा 3 और 4 भी शामिल हुआ है.


Bundelikhabar

Related posts

सीमा पर जवानों से मिलना चाहती हैं आशा भोंसले

Bundeli Khabar

आतंक के रास्ते से सत्ता हासिल करने की कोशिश

Bundeli Khabar

गुरु पूर्णिमा स्नान में टूटे कोविड-19 के नियम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!