22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221002 WA0028
देश

हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरती दीक्षित की हत्या से देश भर में आक्रोश व्याप्त

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरती दीक्षित का गुरुवार 29 सितंबर को हत्या कर दी गई। आरती दीक्षित की हत्या का समाचार हिन्दू महासभा महाराष्ट्र प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नागेश चाटे ने फोन पर हिन्दू महासभा के शीर्ष नेता रविन्द्र कुमार द्विवेदी को दी। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बयान में दी।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के शीर्ष नेता रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आरती दीक्षित की हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरती दीक्षित हिन्दू महासभा से लंबे समय से जुड़ी रही और हिंदुत्व के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करती रही हैं। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने आरती दीक्षित की हत्या पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में हिन्दू विरोधी ताकतें निरंतर सक्रिय हो रही हैं। आरती दीक्षित की हत्या में इन्ही हिन्दू विरोधी ताकतों का हाथ है। उन्होंने आरती दीक्षित के हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाने की मांग की है।
हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय मंत्री सविता नायडू ने कहा कि आरती दीक्षित की हत्या से हिन्दू समाज ने हिंदुत्व की महानायिका को को दिया। उन्होंने प्रश्न उठाया कि हिन्दू महासभा नेताओं को ही बार बार विधर्मियों और हिन्दू विरोधियों द्वारा निशाना क्यों बनाया जा रहा है ?
हिन्दू महासभा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास ने आरती की हत्या को हिन्दू महासभा नेताओं के विरुद्ध एक अंतरराष्ट्रीय साजिश घोषित करते हुए देश भर के हिन्दू महासभा नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि हो सकता है कि आरती की हत्या के पीछे राजनीतिक कारण रहे हों। आरती हत्याकांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सत्य सार्वजनिक होना चाहिए।
हिन्दू महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा लच्छू भैया ने आरती दीक्षित की हत्या पर अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा ने अपना एक लोकप्रिय नेता खो दिया। ओडिसा प्रदेश अध्यक्ष गीता छयानी ने आरती दीक्षित को हिन्दू महासभा की आन बान और शान बताते हुए उनके हत्यारों फांसी दिलवाने के लिए आंदोलन की घोषणा की है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह, पंजाब अध्यक्ष सुमित्र राय, हरियाणा अध्यक्ष आर के शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष राम लाल आर्य, त्रिपुरा के अध्यक्ष प्रशांत चक्रवर्ती, पश्चिम बंगाल के संयोजक समीर बनर्जी, कर्नाटक अध्यक्ष सुरेश जैन, जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष पवन शर्मा, गुजरात के अध्यक्ष मितेश पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाल सिंह, केशव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री रजनी सक्सेना, दीपक कनोजिया, हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी, राष्ट्रीय मंत्री बॉबी वर्मा सहित देश भर से हिन्दू महासभा नेताओं आक्रोश व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।


Bundelikhabar

Related posts

एक नेत्रहीन व्यक्ति भी सब कुछ देख सकता है:आचार्य श्री

Bundeli Khabar

रूस-यूक्रेन संग्राम के बीच ऑपरेशन गंगा लगातार जारी

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!