21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
indian rescue from ukraine 1645799749
देश

यूक्रेन से लौटे छात्रों की सुध लेने में जुटा शासन-प्रशासन

Bundelikhabar

मुख्यमंत्री चौहान ने यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से की बातचीत, अधिकारियों को दिए निर्देश, विद्यार्थियों को चिंता मुक्त करें

भोपाल/ब्यूरो

मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से नई दिल्ली लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से बात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश शासन के आवासीय आयुक्त को इन विद्यार्थियों को आवश्यक रहवास और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यूक्रेन से एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुँची है। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नई दिल्ली में मध्यांचल और अन्य स्थानों पर विद्यार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्हें अन्य जरूरी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के कुछ विद्यार्थियों से दूरभाष और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के बड़वानी नगर की बेटी जेनिशा पटेल की दिल्ली वापिसी पर पूछा कि यूक्रेन से भारत की यात्रा में कोई कठिनाई तो नहीं आई। दिल्ली के मध्यांचल भवन में आप रुक सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी व्यवस्था कर उन्हें आश्वस्त और चिंता मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

खजुराहो: आगंतुक पर्यटक केंद्र का आरंभ, रॉयल गार्डेन्स होंगे पुनर्जीवित

Bundeli Khabar

विश्व में भगवान सूर्य का इकलौता मंद‍िर, ज‍िसका दिव्य दरवाजा पूरब नहीं पश्चिम की ओर खुलता है

Bundeli Khabar

हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हाथों रूपेश पांडेय को मिला चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!