16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
images 1 8
मध्यप्रदेश

हत्या: डीजल चोरी के संदेह ले ली जान

Bundelikhabar

सतना / ब्यूरो
आज कल लोगों की जान लेना एक आम सी बात हो गई है लोग किसी की ज़िंदगी को सबसे सस्ता समझने लगे है, छोटे छोटे से विवाद लोगों की जान तक ले लेते हैं शायद आज लोगो की ज़िंदगी मे इन्सानो से बढ़कर अहमियत पैसे की हो गई है जो मात्र चंद कागज के टुकड़ों के लिए एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं।
एक नजर मामले पर:
रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां डीजल चोरी के संदेह में एक युवक की रस्सियों से बांधकर जमकर पिटाई कर दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटने के बाद से मृतक के परिजन में काफी रोष देखा जा रहा है. वहीं मामले में सतना एसपी ने ज्यूडीशियल जांच के भी निर्देश दे दिए हैं. मृतक का नाम जितेंद्र केवट बताया जा रहा है, जो सतना के कृपालपुर का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र केवट पल्लेदारी का काम करता था. देर रात जितेंद्र को रामपुर के मनकहरी ग्राम के पास ट्रक चालकों ने पकड़ लिया और डीजल चोरी के संदेह में उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी. जिसे देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, और युवक को घायल अवस्था में रामपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गई. युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सतना जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-बंटी-बबली:नाबालिग प्रेमी का कर्ज चुकाने प्रेमिका ने लूटे 11 लाख

अधिकारी कथन:
देर रात एक युवक की डीजल चोरी के संदेह में पब्लिक ने पिटाई कर दी. युवक को घायल अवस्था में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई. इस मामले पर हमने ज्यूडीशियल जांच के निर्देश दे दिए हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.’ – धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सतना


Bundelikhabar

Related posts

दिवाली धमाका : लाईन मेन की वसूली से पटाखा व्यापारी त्रस्त

Bundeli Khabar

जबलपूर: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चुनावी दौरा

Bundeli Khabar

वार्ड प्रभारियों की निष्क्रियता के चलते नगर परिषद बिजावर को लाखों का राजस्व घाटा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!