25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627363325249
मध्यप्रदेश

समय सीमा में पूरे करें प्रोजेक्ट -मंत्री भूपेंद्र सिंह

Bundelikhabar

विकास प्राधिकरण समय-सीमा में पूरे करें प्रोजेक्ट – नगरीय विकास मंत्री सिंह

सागर / ब्यूरो

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सभी विकास प्राधिकरण और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण स्वीकृत प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूरा करें। किसी भी प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। मंत्री श्री सिंह ने सोमवार को विभिन्न विकास प्राधिकरणों के कार्यों की समीक्षा की।
सिंह ने कहा कि लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया में तेजी लायें। ऐसी प्रक्रिया अपनायें कि भवन स्वामियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।
एक्ट में संसोधन के सुझाव दें।

यह भी पढ़ें-टीकमगढ़: प्रभारी मंत्री के दौरे में दागी भी रहे मौजूद

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रचलित टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग एक्ट में संशोधन के संबंध में एक सप्ताह में सुझाव दें। उन्होंने कहा कि नियमानुसार प्रोजेक्ट के डिनोटीफाई करने की कार्यवाही करें। श्री सिंह ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और देवास प्राधिकरणों की अलग-अलग समीक्षा की।
बैठक में सीईओ भोपाल विकास प्राधिकरण बुद्धेश वैद्य ने बताया कि मिसरोद फेज-1 और फेज-2 का कार्य लगभग 90 प्रतिशत, एयरोसिटी फेज-1 तथा राजाभोज आवासीय योजना का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। रक्षाविहार चरण-3 और एयरोसिटी चरण-2 का कार्य वर्ष 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा।
बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव, आयुक्त टाउन एवं कंट्री प्लानिंग अजीत कुमार, उप सचिव तरूण राठी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

केन्द्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ-साथ बंदियों के लिये स्वरोजगार हेतु स्पेशल प्रोजेक्ट की शुरूआत

Bundeli Khabar

पुलिस पर हो मर्ग कायम – अजय टंडन विधायक दमोह

Bundeli Khabar

म.प्र. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी का केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पर तीखा प्रहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!