22 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0217 162413
मध्यप्रदेश

चोर गिरोह के साथ 13 लाख के जेबर बरामद

Bundelikhabar

जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस ने 3 शातिर नकबजनो को गिरफ्तार किया, विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिया था इन शातिर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम, चुराए हुए सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत तेरह लाख रुपए बताई जा रही है पुलिस ने किया बरामद

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस ने नकबजानी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात जप्त किए हैं वही आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल एक देसी कट्टा दो कारतूस एक मोटरसाइकिल और चोरी की घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाला एक कैची कटर भी जप्त किया है।

जबलपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नकद जाने की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गढ़ा थाना पुलिस ने धर दबोचा है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराए हुए सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत 13 लाख रुपए बताई जा रही है बरामद किए है वही यह तीनों बदमाश पहले से ही अपराधिक प्रवृत्ति के हैं इन पर विभिन्न थाना में कई मामले दर्ज है पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तब पुलिस को पता चला कि आरोपियों द्वारा जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में 7 घटनाओं को अंजाम दिया गया वहीं तिलवारा थाने में चार और गढ़ा थाना क्षेत्र में एक भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है इस प्रकार आरोपियों को पकड़ने पर 14 चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सका है।

Screenshot 2022 0217 162554

वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस आदि हथियार बरामद किए हैं यह तीनों बदमाश विभिन्न थाना क्षेत्रों में घूम कर सूने मकानों की रेकी करते हुए रात में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे जिनकी तलाश बहुत समय से पुलिस कर रही थी पकड़े गए बदमाशों में भगवत चौधरी जिस पर 35 चोरी के मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं वही दूसरे आरोपी यासीन उर्फ आशू अली पर 30 चोरी के मामले विभिन्न थानों में दर्ज है वहीं तीसरे आरोपी हनुमत दहिया पर 8 चोरी के मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज है पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के बदमाश है जो कि चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे लंबे समय से पुलिस को इन बदमाशों की तलाश थी पुलिस आरोपियों से और भी मामला के संबंध में पूछताछ कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में सी. एम. एच ओ डॉ. गोस्वामी की हुई मौत की हो उच्च स्तरीय जांच : पूर्व मंत्री

Bundeli Khabar

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत की छवि

Bundeli Khabar

सैक्स रैकेट के संदेह पर पुलिस कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!