25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627362811083
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़: प्रभारी मंत्री के दौरे में दागी भी रहे मौजूद

Bundelikhabar

जिले में ऐसी योजनाएं बनाई जायें जो कि आगामी समय में लोगों को लाभान्वित करें: मंत्री सारंग

जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक एवं विभागीय समीक्षा सम्पन्

टीकमगढ़ / ब्यूरो


मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास एवं टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष टीकमगढ़ में जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी एवं जिला अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री सारंग द्वारा जिले में कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों सहित महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें-181 की लंबित शिकायतों का जल्द करें निराकरण:कलेक्टर

मंत्री सारंग ने जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में जिला अस्पताल की कोविड व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में क्राईसिस मैनेजमेंट समिति ने बहुत बड़ा योगदान दिया है, जिसकी तारीफ मध्यप्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हुई है। उन्होंने कहा कि जिला, पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर सुझाव आये तथा समर्पण भावना के साथ समिति ने काम किया। साथ ही मास्क वितरण, सैनेटाईजेशन, वैक्सीन के प्रति जागरूकता ऐसे सभी कायों में समितियों ने सहयोग किया। उन्होंने कोरोना नियंत्रण को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने तथा बच्चों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम सबका ऐसा प्रयास होना चाहिए कि जिले में थर्ड वेव प्रवेश ही नहीं कर पाए। यदि कहीं इसका असर होता है तो उपचार के अलावा अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति प्रत्येक संस्था पर की जाएगी और उनमें भर्ती होने वाले मरीजो की संख्या में वृद्धि होती है तो उनके लिए क्या पृथक से प्रबंध होंगे, इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री सारंग ने विभगीय योजनाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि जिले में ऐसी योजनाएं बनाई जायें, जो कि आगामी समय में लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने समस्त विभागांे के जिलाधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी अपनी स्वच्छ छवि और मधुर व्यवहार से जाने जायें। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनके कार्य क्षेत्रों में कौन-कौन से कार्य स्वीकृत किए गए है और कौन-कौन से निर्माण कार्य किए जा रहे है, उनकी जानकारी एकत्रित कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि समस्त विभागों के अधिकारी विधायकों को जानकारियां समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। कम्यूनिकेशन गेप नहीं हो इसकी मानिटरिंग स्वयं कलेक्टर करेंगे।
मंत्री सारंग ने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन से आने वाले बी पी एल राशन को हर हाल में प्रत्येक हितग्राही को पूरा वितरण हो, यह सुनिश्चित करें। इसमें जो भी गड़बड़ी करे, उसके खिलाफ सीधे एफआईआर कर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को पूरे प्रदेश में अन्न उत्सव कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मनाया जाना है, इसकी तैयारी करें। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह में शत-प्रतिशत निराकरण कर अपडेट जानकारी से अवगत कराएं। साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतांे को प्राथमिकता से लेते हुए कार्यवाही की जाए।
जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बारिश का पानी व्यर्थ न जाये, इसको तालाबों से जोड़ा जाए इसका ध्यान रखते हुए योजनाएं बनाये। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संस्थागत तंत्र के तहत सम्पादित किए जाने वाले राष्ट्रीय जल मिशन, राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, ग्राम पंचायत, ग्राम जल स्वच्छता समिति, क्रियान्वयन सहायता ऐजेन्सी के माध्यम से संपादित किए गए कार्यांे की समीक्षा की। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चिन्हित किए गए व्यवसाय अदरक की खेती, शिल्प कला के अलावा जिले में प्रस्तावित पूंजी निवेशकांे के द्वारा जिले में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना तथा रोजगार की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, खरगापुर विधायक राहुल सिंह, अमित नुना, पूर्व टीकमगढ़ विधायक केके श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, एसपी प्रशांत खरे, सभी विभाग प्रमुख सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FB IMG 1627362790745

Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Bundeli Khabar

नगर परिषद सटई कॉंग्रेस तो बिजावर में भाजपा ने बनाई सरकार

Bundeli Khabar

कलेक्टर के सख्त तेवर: 15 अगस्त से पूर्व सारे कार्य पूर्ण करने के आदेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!