22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
images 4 5
मध्यप्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिकारियों ने की पेड़ लगाने की अपील

Bundelikhabar

पाटन(सजल सिंघई) – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने पेड़ लगाने की अपील की है ज्ञात हो की आज विश्व पर्यावरण दिवस है अधिकारियों ने कहा कि जहां एक ओर हमारा सारा समाज आज कोरोना काल में ऑक्सीजन के महत्व को भलीभांति समझ चुके हैं तो ऐसे में पर्यावरण को साफ सुथरा रखना हमारा ही दायित्व है इसलिए हमे दृढ़ संकल्प के साथ व्रक्षारोपण करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को इस समस्या से जूझना न पड़े। साथ ही अधिकारियों ने अनलॉक की गाईड लाईन का पालन करने की अपील की है और प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा के साथ मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग करने की भी अपील की ताकि इस महामारी के संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।

Screenshot 20210605 153833

लोगों को आज के परिवेश को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को बल मिल सके। और भविष्य में हमे ऑक्सीजन जैसी विकट समस्या का सामना ना करना पड़े और ये तभी संभव होगा जब हम और आप ज्यादा ज्यादा पेड़ लगाएं और वनों को कटने से बचाएं।- सुरभि जैन नायब तहसीलदार पाटन

आज पर्यावरण दिवस के मौके पर आम नागरिकों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। क्योंकि पर्यावरण ही स्वास्थ का मुख्य आधार है। एवं कोरोना संकट के इस विकट घड़ी में आम नागरिक भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग अवश्य करें ताकि हम और आप मिलकर इस महामारी को हरा सकें। – देवी सिंह एसडीओपी पाटन

Screenshot 2021 0605 154336

पर्यावरण की रक्षा का दायित्व हम सबका है किंतु पर्यावरण में व्याप्त समस्त जीव – जंतुओं में मनुष्य ही सबसे समझदार प्राणी है इसलिए पर्यावरण के संरक्षण का सबसे पहला दायित्व हमारा ही है इसलिए हमें प्रतिवर्ष कम से कम पांच पेड़ लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो सके। – नीलम चौहान सीएमओ पाटन

Screenshot 2021 0605 154230

पर्यावरण संरक्षण अतिआवश्यक है क्योंकि पर्यावरण से धरती पर समस्त जीव जंतु एवं मानव का अस्तित्व निर्भर है इसलिए पर्यावरण के साथ छेड़ छाड़ मानव जाति के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। जैसा कि ज्ञात है कि अभी बक्सवाहा जंगल के लगभग ढाई लाख पेड़ काट कर प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है ये प्रकृति विनाश मानव जाति के लिए भयावह होगा। – डॉ संदीप सिंघई समाजसेवी पाटन


Bundelikhabar

Related posts

श्री शांतिनाथ जिनालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा दश लक्षण पर्युषण पर्व

Bundeli Khabar

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों को छोड़कर शेष पदों के लिए जारी रहेगी निर्वाचन प्रक्रिया

Bundeli Khabar

युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!