23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0109 093545
मध्यप्रदेश

अर्जेंट कार्यवाही: लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

सिहोरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों दिया था लूट की घटना को अंजाम छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर पुलिस ने बीते दिनों हुई सिहोरा में दिनदहाड़े लूट की की घटना का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही पीयूष गुप्ता जोकि पीयूष ट्रेडर्स के संचालक हैं उनके यहां काम करने वाले मंजू यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है मंजू यादव ने पूरे षडयंत्र को रचा था और अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

जबलपुर के सिहोरा मैं बीते दिन हुई लूट की घटना में जबलपुर पुलिस ने काबिले तारीफ काम करते हुए महज चंद दिनों में ही पूरी घटना का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को लूट के पैसे के साथ गिरफ्तार किया है इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड पीयूष गुप्ता नाम के व्यापारी का कर्मचारी मंजू यादव ही था मंजू यादव से ही उसके ही दोस्तों ने 4 लाख 85 हज़ार रुपए लूटे थे उसके बाद मंजू यादव ने सिहोरा थाना पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी वही जबलपुर पुलिस की 10 टीमें वारदात के बाद से ही इस पूरे मामले के खुलासे में लगी हुई थी जिसके बाद टीम को मुख्य से सूचना मिली की सत्यम राजपूत और मंजू यादव में दोस्ती है जिसके बाद पुलिस ने मंजू से कढ़ाई के साथ पूछताछ की जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और मंजू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम देना कबूल किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लुटे हुए रुपए 6 मोबाइल फोन एक पैशन गाड़ी और एक अल्टो कार भी जप्त की है।


Bundelikhabar

Related posts

खाद वितरण के नाम पर किसानों को भटकना बंद करे: सुरेन्द्र चौधरी

Bundeli Khabar

सागर कलेक्टर पहुंचे अटल पार्क

Bundeli Khabar

कुंडलपुर के पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के लिए सुनिश्चित होंगी आवश्यक व्यवस्थाएँ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!