21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0706 095813
मध्यप्रदेश

छतरपुर को नवाजा गया सेमी फाइनल्स ऑफ स्कॉच अवार्ड इंडिया से

Bundelikhabar

छतरपुर को मिला सेमी फाइनल्स ऑफस्कॉचअवार्ड इंडिया

कृषि क्षेत्र के विकास के लिए हासिल हुई उपलब्धि

छतरपुर जिले को वर्ष 2020-21 में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सेमी फाइनल्स ऑफ स्कॉच अवार्ड इंडिया पुरुस्कार से नवाजा गया है। स्कॉच ग्रुप के चेयरमेन समीर कोचर द्वारा कृषि विकास एवं कल्याण विभाग जिला छतरपुर को यह सम्मान दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में किसानों को अधिक उत्पादन देने वाले प्रमाणित गेहूं एवं चनें के बीज वितरित किए गए। जिससे छतरपुर जिले की प्रति हैक्टेयर औसत उत्पादकता 36 क्विंटल तक बढ़ी।
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा जिले में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ और किसानों की आय में वृद्धि की सम्भावना तलाशने के लिए कृषि गतिविधियों की सतत् की गई साप्ताहिक समीक्षा से जिले में यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। जिले में केश क्राप, दलहनी, तिलहनी फसलों का रकवा रवि सीजन में बढ़कर 137.91 हजार हैक्टेयर तक जा पहुंचा। जिसके चलते आकांक्षी जिले में चयनित छतरपुर जिले को कृषि क्षेत्र में समन्वित प्रगति के लिए स्कॉच अवार्ड ऑफ इंडिया का सम्मान मिला।


Bundelikhabar

Related posts

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवमय होगा प्रदेश : मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar

RTI में हुआ खुलासा:आवास के ठेकेदार को 18 करोड़ रुपए का किया अधिक भुगतान

Bundeli Khabar

नकली रेमडीसीवार फिर नकली नोट और अब पकड़ा गया नकली खाद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!