26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजावर में किया आमसभा को संबोधित

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

FB IMG 1699021529643

बिजवार/ सुरेश रजक

बिजावर। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नेता एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बिजावर विधानसभा के प्रत्याशी राजेश शुक्ला बबलू द्वारा आयोजित आमसभा में शामिल हुए। बिजावर के मेला मैदान में आयोजित आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, साथ ही राजेश शुक्ला बबलू को जनता का हितैषी बताते हुए उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की। कार्यक्रम में बिजावर विधायक राजेश शुक्ल बबलू ने अपने कार्यकाल में सरकार द्वारा पूरी की गई अपनी मांगों के लिए सरकार और श्री चौहान का जनता की ओर से आभार जताया तथा जनता से आशीर्वाद मांगते हुए भावनात्मक अपील की। कार्यक्रम में केंन्द्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह सहित हजारों की संख्या में बिजावर विधानसभा की जनता उपस्थित रही, जिन्होंने हाथ उठाकर राजेश शुक्ला बबलू को अशीर्वाद देने का संकेत दिया। आमसभा से पूर्व हैलीपैड से सभा स्थल जाने के दौरान जनसमुदाय ने पुष्पवर्षा कर शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज कोई नेता नहीं बल्कि बहनों का भाई और बच्चों का मामा आपसे आशीर्वाद लेने आया है। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का इकलौता ऐसा भाई हूं जिसके पास लाखों-करोड़ों बहनों का आशीर्वाद का है। अपने उद्बोधन में उन्होंने भाजपा की लाड़ली बहना योजना, आवास योजना, हर-घर-नल से जल योजना, संबल योजना, विद्यार्थियों के संचालित योजनाओं का जिक्र करते कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित करती आई है शिवराज सिंह चौहान ने केन-बेतवा लिंक योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना बिजावर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी जिसे भाजपा सरकार ने मंजूरी दे दी है। मेरे पास आप सबका भला करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आने वाली 5 वर्षों का लक्ष्य जनता को बताते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले उन लोगों को पट्टे दिए जाएंगे जो भूमिहीन हैं। इसके अलावा जिन लोगों को किसी कारणवश आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उनके लिए हम लाड़ली बहना आवास योजना शुरू करने जा रहे हैं। बच्चों को उच्चतम स्तर की शिक्षा देने की मंशा से हमें सीएम राइज स्कूल खोलना जो ग्रामीण अंचलों की 25 किलोमीटर की परिधी में स्थापित होगा। यह स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर होंगे, इनमें लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, प्ले ग्राउंड सहित वाहन सुविधा होगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके माता-पिता भी चिंतित न हों, उनकी पूरी फीस भरने की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। इसके साथ ही हमने प्रदेश के हर परिवार में से कम से कम एक सदस्य को रोजगार देने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है, जिसे हम आपके आशीर्वाद से पूरा करेंगे। मंच से शिवराज सिंह चौहान ने बिजावर क्षेत्र के लिए तीन अहम घोषणाएं भी कीं जिनमें झमटुली में पुलिस चौकी, सटई में महाविद्यालय और ईशानगर को नगर परिषद बनाया जाना शामिल था। अपने भाई और भाजपा का विश्वास टूटने न देना राजेश शुक्ला बबलू शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन के उपरांत बिजावर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला बबलू ने कहा कि एक वर्ष पूर्व बिजावर में आयोजित हुए मौनिया महोत्सव के मंच पर मैंने जनता की ओर से जितनी भी मांगें रखी थीं उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा ने पूरा कराया, इसके लिए मैं जनता-जनार्दन की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं। राजेश बबलू शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने आप सबके स्नेह को ध्यान में रखकर ही मुझे प्रत्याशी बनाया है, इसलिए अपने भाई और भाजपा का यह विश्वास आप टूटने न देना। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ और जनता का आशीर्वाद मिला तो बिजावर विधानसभा में विकास की धारा पूर्व की तरह अनवरत बहती रहेगी।

FB IMG 1699021546054


Bundelikhabar

Related posts

ईद मिलादुन्नबी पर कौमी एकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

दस अपराधियों पर कलेक्टर ने की रासुका के तहत कार्यवाही

Bundeli Khabar

बिजावर: सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से ही होती हैं नालियां साफ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!