26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 5 1
मध्यप्रदेश

सागर संभाग का एक मात्र ऐसा अस्पताल जहाँ बना है लंका वार्ड, जो अब मशीनों से होगा सुसज्जित

Bundelikhabar

जिला चिकित्सालय के लंका वार्ड में चार डायलिसिस मशीन होंगी स्थापित

कोरोना संक्रमित,आयुष्मान एवं बीपीएल कार्ड धारियों को मिलेगी सुविधा : कलेक्टर


सागर / अभिलाष पवार
जिला चिकित्सालय के लंका वार्ड में चार नई डायलिसिस मशीन स्थापित की जाएंगी साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को भी मिल सकेगी डायलिसिस की सुविधा एवं आयुष्मान कार्ड एवं बीपीएल कार्ड धारियों को मुफ्त सुविधा के साथ डायलिसिस सुविधा उपलब्ध रहेगी उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक सिंह ने जिला चिकित्सालय के रोगी कल्याण समिति की बैठक में दिए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर एमडी गायकवाड, डॉ मनीष जैन, डॉक्टर सुभाष सराफ ,पीडब्ल्यूडी के हरि शंकर जयसवाल, एलएल लारिया सहित अन्य डाक्टर एवं अधिकारी मौजूद थे ।कलेक्टर दीपक सिंह ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीजों एवं आयुष्मान कार्ड एवं बीपीएल कार्ड धारियों को समय पर सुगमता से सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए जिला चिकित्सालय के लंका वार्ड में शीघ्र ही 4 डायलिसिस मशीन स्थापित की जाएगी जो कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से संचालित की जाएगी ।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में पूर्व से दो डायलिसिस मशीन संचालित है जिनमें समस्त आवश्यकतानुसार लोगों की डायलिसिस की जाती है।

यह भी पढ़ें-छतरपुर कलेक्टर एवं खजुराहो सांसद ने किया कोरोना वॉलेंटियर का सम्मान

किंतु विगत कोरोना काल में देखने में आया कि कोरोना संक्रमित मरीजों जोकि किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और उनको डायलिसिस की आवश्यकता पड़ रही थी किंतु ऐसे में उनका डायलिसिस नहीं हो पा रहा था ,जिसको देखते हुए निर्णय लिया गया कि जिला चिकित्सालय में दो मशीनों के अतिरिक्त चार मशीनें और स्थापित की जाएंगी जिनमें से एक मशीन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जिनको आवश्यकता रहेगी उनका डायलिसिस किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह भी देखने में आया है कि कुछ व्यक्ति एचआईवी पीड़ित भी है और उनको भी डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है किंतु उनका भी डायलिसिस नहीं हो पा रहा था और उनको जिले से अन्यत्र जाना पड़ रहा था ,परेशानी को देखते हुए अब जिला चिकित्सालय में कुल 6 डायलिसिस मशीनें स्थापित होने से सभी आवश्यकतानुसार मरीजों को सुविधा उपलब्ध होगी ।
उन्होंने कहा कि इसका संचालन जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से किया जाएगा । जिसमें आयुष्मान कार्ड एवं बीपीएल कार्ड धारियों का डायलिसिस निशुल्क होगा जबकि अन्य व्यक्तियों की डायलिसिस के लिए न्यूनतम शुल्क लेकर डायलिसिस किया जाएगा ।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए वार्ड नंबर 3, 4 ,5, 6 में पाइप लाइन के माध्यम से पलंग तक ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी ,इसके लिए समस्त वार्डों में कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट भी अगले साथ दिवस में अपना कार्य करना प्रारंभ कर देगा । उन्होंने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में बच्चों के लिए अलग से आईसीयू तैयार किया जा रहा है जो 15 अगस्त के पूर्व तैयार होगा।

FB IMG 1627098277942

Bundelikhabar

Related posts

कोटवार समाज संघ ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

कुंडलपुर के पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के लिए सुनिश्चित होंगी आवश्यक व्यवस्थाएँ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Bundeli Khabar

गुड फ्राइडे पर सेंट जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!