23.5 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210724 WA00162
मध्यप्रदेश

बिजावर: बरसात के मौसम में भी सफाई न होने की बजह से बीमारियों का बढ़ा खतरा

Bundelikhabar

बिजावर / शमीम खान
बरसात का मौसम चालू हो गया प्रायः देखा जाता है कि बरसात के मौसम में गंदगी के कारण बीमारियों का संक्रमण फैलने का सबसे ज़्यादा खतरा होता है इसीलिए बारिश के पहले ही नगरीय प्रशासन द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया जाता है ताकि गंदगी न फैले किसी भी बीमारी के संक्रमण का खतरा शून्य हो जाये, हालांकि अभी इसका ज़्यादा ध्यान रखा जाना चाहिए जब हमारा देश एक वैश्विक महामारी की मार झेल रहा हो। हैं नगर परिषद बिजवार की जहाँ शासन द्वारा नगर वासियों के लिए हर व्यस्थाएँ मुहैया कराईं हैं किन्तु स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के कारण शून्य स्थिति में हैं।

यह भी पढ़ें-छतरपुर: थाना प्रभारी पंकज शर्मा को सरकार करेगी पुरस्कृत

शहर में चारो ओर कचड़े के ढेर लगे हुए हैं नालियां भरी पड़ी हुई हैं कई जगह तो नालियाँ खत्म ही हो गई हैं, बात किसी भी वार्ड की हो गंदगी और कचड़ा आपको हर जगह देखने मिल जाएगा। ऐसा नही कि कचड़े और गंदगी के अंबार आपको नगर के दूरस्थ इलाकों में मिले आलम ये है कि ये ढेर आपको नगर परिषद कार्यालय से मात्र कुछ ही मीटर की दूरी पर देखने को मिल जाएंगे। बिजावर नगर का हृदय स्थल और आस्था का प्रतीक बड़ी देवी मंदिर भी इन असुविधाओं के अछूता नही है। देवी माता मंदिर वार्ड क्रमांक क्रमांक 08 हो, चाहे वार्ड क्रमांक 07 या फिर हो वार्ड क्रमांक 05 या 15 कहानी सबकी एक जैसी है।शासन के नियमो के मुताबिक बरसात से पहले नगर के नाले नालियों की सफाई कराई जाती है ताकि मच्छर एवं बीमारियों के कीटाणु न पनप सकें जिससे लोगों के स्वास्थ की रक्षा की जा सके। वर्तमान परिवेश को देखते हुए तो कोरोना काल मे इसका बिशेष महत्व है।पर परिषद के कर्मचारियों के कानों पर जूं भी नही रेंगता है।

IMG 20210724 WA0015

Bundelikhabar

Related posts

समस्त दुर्गा पंडालों में लगाये जाएंगे पुलिस एवं समिति के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे

Bundeli Khabar

जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर RTO की कार्यवाही

Bundeli Khabar

पदोन्नति में आरक्षण को ले कर नरोत्तम मिश्रा ने दिया यह बयान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!