24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210723 WA0000
मध्यप्रदेश

प्रदेश में प्रथम एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफाइड बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी

Bundelikhabar

पाटन / संवाददाता

मध्यप्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी प्रथम संस्था है जिसका नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विस हेतु भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड की गई है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते विगत 12 जून को भारत सरकार द्वारा अधिकृत डाॅ. मनीष प्रियदर्शी, दिल्ली एवं डाॅ. मिर्जा फैजल अहमद उत्तरप्रदेश द्वारा कटंगी स्वास्थ्य केंद्र का अससमेंट किया गया। डाॅ. प्रियदर्शी एवं डाॅ. अहमद द्वारा अपने अससमेंट में पी.एस.सी. कटंगी के कार्यों की जमकर तारीफ की थी। जिसके परिणाम स्वरूप आज भारत सरकार द्वारा कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विस से नवाजा गया।
दरअसल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी के अससमेंट हेतु कुल 6 विभागों में वर्गीकृत किया गया था जिसमें मुख्यतः ओ.पी.डी., आई.पी.डी., एन.एच.पी., लेबर रुम, लैब, जनरल एडमीनिस्ट्रेशन को सम्मिलित किया गया। सभी विभागों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा अपने अपने कार्य को भलीभांति पूर्ण किया।

यह भी पढ़ें-बिजावर भ्रष्टाचार: कारण बताओ नोटिस गया केवल कागजों पर

6 विभागों ने इस प्रकार उपलब्धि प्राप्त की –
ओपीडी -98%
IPD-90%
लैब – 95%
NHP- 97%
लेबर रूम – 94%
General एडमिनिस्ट्रेशन – 89%

NQAS सर्टिफाइड होने पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आदर्श विश्नोई ने समस्त अधिकारीगण एवं स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित किया और अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को राष्ट्रीय स्तर में आने के लिए प्रेरित किया ।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस कार्यशाला का न्यायमूर्ति श्री सुजय पॉल एवं न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट ने किया शुभारंभ

Bundeli Khabar

पंचायत चुनाव :89 लोग आजमाएंगे जिला पंचायत में अपनी किस्मत

Bundeli Khabar

केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा में बनाया एमपी का पहला शिशु कोविड वार्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!