22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 3 6
मध्यप्रदेश

शेर से भिड़ा बुजुर्ग: अपनी और मवेशियों की बचाई जान

Bundelikhabar

छिंदवाड़ा/ब्यूरो
छिंदवाड़ा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक बुजुर्ग मवेशियों को बचाने के लिए सीधे बाघ से भिड़ गया, बाघ से संघर्ष के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उनके कंधे और पीठ में चोटें आई हैं, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,घटना पेंच नेशनल पार्क का बफर जोन के करीब हिर्री गांव की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वनपाल तुलसीराम सनोडिया ने बताया कि हिर्री गांव के रहने वाले बुजुर्ग मधेलाल कवरेती अपने मवेशियों को चराने जंगल में गए थे, इसी दौरान बाघ ने मवेशियों पर अटैक कर दिया, जिसके बाद बुजुर्ग ने लाठी से बाघ पर हमला कर दिया. बाघ ने भी बुजुर्ग के कंधे और पीठ में वार किया. किसी तरह बाघ के जबड़े से छूट कर वो पास के ही एक नाली में कूद गए, नाली सकरी थी इसलिए बाघ उसमें नहीं आ पाया और बुजुर्ग को मरा समझकर वहां से चला गया. हमले में मधेलाल बुरी तरह घायल हो गए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हिर्री गांव पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन के अंतर्गत आता है, जिस वजह से यहां बाघ आते रहते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सुदामा मिलन के पश्चात पुष्प होली के साथ सम्पूर्ण हुई श्रीमद्भागवत कथा

Bundeli Khabar

भाजपा सरकार के परिवहन मंत्री बोले हर जगह होगा कांग्रेस का बहुमत

Bundeli Khabar

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों की लोकसभा सांसद ने ली बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!