26.7 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

छतरपुर: यात्री बसों पर आरटीओ की कार्यवाही

Bundelikhabar

कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ की बसों पर बड़ी कार्यवाही, वाहन संचालकों से नियमों के पालन करने की अपील, बसों के ओवर लोड होने पर हुई कार्यवाही

छतरपुर/ब्यूरो

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर सड़कों पर दौड़ रही बिना कंप्लीट कागजात एवं निर्धारित राशि से अतिरिक्त किराया वसूल करने एवं ओवर लोड सवारी बैठाने पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को आरटीओ विक्रम जीत सिंह कंग के नेतृत्व में आरटीओ विभाग के प्रवर्तन अमले के द्वारा यात्री बसों की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान कुल 27 बसों को चेक किया गया। जिसमें 9 बसों में ओवरलोड सीटर संख्या से अधिक सवारी सवार पाई गई। जिसके चलते 9 बसों पर 13 हजार 500 का चालान किया। आरटीओ विभाग द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश पर किसी भी वाहन का नियम विरुद्ध संचालन नही होने दिया जाएगा। ऐसा करने पर कार्यवाही की जाएगी। बस संचालकों से परिवहन नियमों के पालन करने की अपील की गई है।


Bundelikhabar

Related posts

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Bundeli Khabar

पूर्व मन्त्री सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया के शिवाजी वार्ड में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन

Bundeli Khabar

शहर में एक साथ दस चोरियाँ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!