18.8 C
Madhya Pradesh
February 25, 2026
Bundeli Khabar
Home » पुलिस थाना से चंद दूरी पर हवलदार पर चाकू से हमला
मध्यप्रदेश

पुलिस थाना से चंद दूरी पर हवलदार पर चाकू से हमला

Bundelikhabar

भोपाल / ब्यूरो

भोपाल में एक हवलदार पर नशे में धुत 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मी को घेरकर उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर यह पूरी वारदात हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि इसको लेकर पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है। भोपाल पुलिस पर 3 महीने में तीसरी बार हमला किया।

विजय यादव हेड कांस्टेबल हैं। कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे विजय यादव हमीदिया अस्पताल के पास पार्किंग में थे। इसी दौरान वहां पर अर्शलाम, ओसरशाह, हेदर, अली, जेद और मुद्दसिर वहां पहुंच गए। विजय ने उन्हें वहां से गाड़ी हटाने को कहा। इसको लेकर आरोपियों पुलिसकर्मी से बहसबाजी करने लगे। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने विजय को घेर लिया।

उसके बाद उनमें से एक ने चाकू विजय की पीठ में घोंप दिया। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से भाग गए। यह घटना थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों पर रात साढ़े 3 बजे हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है।

पुलिस पर तीन महीने में तीसरा हमला

कोहेफिजा पुलिस पर तीन महीने में दूसरी बार और भोपाल पुलिस पर यह तीसरा हमला है। इससे पहले खानूगांव में जिप्सी में राइफल के साथ बैठे 6 युवकों ने पुलिस का वायरलेस सेट तोड़ा कर मारपीट की थी। आरोपी देर रात जिप्सी में बैठे मस्ती कर रहे थे। इससे एक सप्ताह पहले भी हनुमानगंज थाना क्षेत्र में देर रात चाय की दुकान बंद कराने को लेकर पुलिस पर महिलाओं ने भी खौलती चाय फेंकते हुए पथराव कर दिया था। इसमें तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


Bundelikhabar

Related posts

छिन्दवाड़ा: महाराष्ट्रीयन परिवारो में महालक्ष्मी का आगमन, ढाई दिवसीय महापूजा की हुई विधिवत शुरुआत

Bundeli Khabar

मटर उत्पादक किसानों ने टोल फ्री करने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

विद्यारंभ संस्कार और पट्टिका पूजन के मनाया गया वार्षिकोत्सव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!