20.4 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0723 125202
देश

चीन ने शुरू की दुनिया की सबसे तेज ट्रैन, 600 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड

Bundelikhabar

नई दिल्ली / ब्यूरो

चीन ने मंगलवार को अपनी द्रुत गति की मैग्लेव ट्रेन की शुरुआत की। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 600 किलोमीटर प्रति घंटे की है। आधिकारिक मीडिया के अनुसार यह जमीन पर दौड़ने वाला सबसे तेज वाहन है। नई मैग्लेव परिवहन प्रणाली की सार्वजनिक तौर पर शुरुआत चीन के तटीय शहर किंगदाओ में हुई है। द्रुत गति की मैग्लेव ट्रेन परियोजना की शुरुआत अक्टूबर, 2016 में हुई थी। एक रिपोर्ट में कहा गया कि 2019 में 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की इस ट्रेन का प्रोटोटाइप बनाया गया। इसका सफल परीक्षण जून, 2020 में हुआ।
  परियोजना के मुख्य अभियंता डिंग सान्सान ने कहा कि इस ट्रेन में 10 डिब्बे लगाए जा सकते हैं।

प्रत्येक की क्षमता 100 यात्रियों की होगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन 1,500 किलोमीटर के दायरे में यात्रा की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ समाधान है। परंपरागत ट्रेनों की तरह मैग्लेव रेल के पहिये रेल ट्रैक के संपर्क में नहीं आते हैं। यह ट्रेन 620 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह उच्च तापमान सुपरकंडक्टिंग पावर पर चलती है जिससे लगता है कि यह चुंबकीय ट्रैक्स पर तैर रही हो। देश की सबसे तेज स्पीड की ट्रेन मगलेव 2003 में चलनी शुरू हो गई थी। इसकी अधिकतम स्पीड 431 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह शंघाई पुडोन्ग एयरपोर्ट को शंघाई के पूर्वी सिरे पर लॉन्गयाग रोड से जोड़ती है। चीन 2022 तक और ज्यादा इन्फ्रास्ट्रक्चर में विकास करना चाहता है जब देश की राजधानी पेइचिंग में विंटर ओलिंपिक्स होने हैं।


Bundelikhabar

Related posts

द्वारकामाई चैरिटी संस्था ने किया बारिश से प्रभवित लोगों को अनाज व खाद्य पदार्थ वितरण

Bundeli Khabar

दलजीत कौर ने डॉ बू अब्दुल्ला को वर्ल्ड एक्सीलेंसी बिजनेस अवार्ड से किया सम्मानित

Bundeli Khabar

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर यौन शोषण का लगाया आरोप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!