27 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210721 WA0036
मध्यप्रदेश

पत्रकार के घर से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

Bundelikhabar

पत्रकार देवेंद्र कुशवाहा के घर से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

छतरपुर / ब्यूरो

अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करारा गंज में पत्रकार के घर में अज्ञात चोरों ने विगत रात धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर लेकर रफू चक्कर पत्रकार की पत्नी के जागने पर चोर पिछले दरवाजे से भाग गए पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया और पूछताछ शुरू की मौके पर डॉग स्क्वायड एवं फिंगर स्पेशलिस्ट की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी रही मामला जल्द खोलने की संभावना जताई जा रही है जानकारी के अनुसार अलीपुरा थाना प्रभारी डीडी शाक्य ने बताया कि फरियादी देवेंद्र कुशवाहा पिता अर्जुन कुशवाहा निवासी करारा गंज दैनिक सत्ता सुधार के पत्रकार हैं और उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर के साथ-साथ जनरल स्टोर का व्यापार भी करते हैं मंगलवार की रात रोज की तरह रात्रि करीब 11:30 बजे दोनों पति पत्नी ने खाना खाकर पास के कमरे में सो गए रात्रि करीब 3:00 बजे अज्ञात चोरों द्वारा दूसरे कमरे में कटर द्वारा अंदर की कुंडी काट दी गई इसके बाद बड़े बक्से के कुंदे काटकर उसमें रखा सारा सामान बिखरा दिया और उसमे रखा सोने चांदी के जेवर लेकर एवं नगद17000 पैंट की जेब से निकाल लिए गए तभी अचानक फरियादी देवेंद्र कुशवाहा की पत्नी जाग गई पत्नी ने बताया कि घर में चोर घुस आया है और वह पिछले दरवाजे से भाग गया है देवेंद्र एवं उसकी पत्नी ने जैसे ही दूसरे कमरे में जाकर देखा तो हैरान हो गए जिसमें से सोने चांदी के जेवर एवं 12000 बक्से से, और नगद रुपए गायब मिले। लगभग ₹93000 रुपए के जेवर एवं नगद अज्ञात चोरों द्वारा पत्रकार के घर से चोरी किए गए कुल मिलाकर लगभग ₹ 1 लाख रुपए के जेवरात चोरी होने की घटना है

IMG 20210721 WA0038

सूचना मिलते ही एसडीओपी नौगांव एवं डॉग स्क्वायड टीम और फिंगर स्पेशलिस्ट ने किया मुयायना
इसकी सूचना देवेंद्र कुशवाहा द्वारा अलीपुरा थाना पुलिस को दी गई सुबह 6:00 बजे मौके पर पहुंची अलीपुरा थाना प्रभारी डीडी शाक्य एवं एएसआई एमडी पाल ने घटनास्थल की जांच की और वरिष्ठ अधिकारियों को चोरी की घटना की जानकारी मौके पर नौगांव एसडीओपी कमल कुमार जैन एवं डॉग स्क्वायड मास्टर कमलेश सिंह और फिंगर स्पेशलिस्ट आबिद खान ने पुलिस बल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के घरों मैं साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया तथा गंज सड़क के किनारे पड़े सोने चांदी एवं शादी के सामान के खाली डिब्बों के फिंगरप्रिंट ली घंटों चली जांच के बाद भी किसी प्रकार की पुख्ता सबूत प्राप्त नहीं हो सकी ।

थाना प्रभारी श्री शाक्य ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है पूछताछ चल रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

IMG 20210721 WA0040

Bundelikhabar

Related posts

जनपद पंचायत के सौजन्य से दिव्यांग शिविर का आयोजन

Bundeli Khabar

तीन बर्ष की नन्ही परी ने जीती कोरोना से जंग

Bundeli Khabar

छतरपुर वन मण्डल: स्टेट फॉरेस्ट रेंज एसोसिएशन ने वन मंत्री से जांच के लिए लगाई गुहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!