20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211019 WA00332
मध्यप्रदेश

रजक समाज संघ ने मनाया दशहरा मिलन समारोह

Bundelikhabar

छतरपुर/ सुरेश रजक

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग रजक समाज संघ की ज़िला इकाई छतरपुर के तत्वाधान में शहर की चौक बाज़ार में स्थित लक्ष्मण दास सराफ धर्मशाला में रजक समाज द्वारा दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर तथा तहसीलों एवं गांवों से भारी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुये सर्वप्रथम रजक समाज के आदर्श संत गाडगे जी महराज को तिलक लगाकर दीप प्रजव्लित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संरक्षक राजेंद्र रजक तथा मंच का सन्चालन युवा अध्यक्ष राधे रजक के द्वारा किया गया सभी स्वजातिये बंधुओं ने बारी बारी से समाज के कल्याण तथा हित में अपने विचार प्रकट किये जिनमें सामुदायिक सामाजिक भवन, शिक्षा का महत्व, समाज में शिक्षा का प्रचार -प्रसार ,सामाजिक एकता एवं नशा मुक्ति के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करना तथा समाज में महिला मोर्चा का गठन जैसे विषयो पर चर्चा की गई दशहरा मिलन कार्यक्रम के दौरान सर्व सम्मति से समाज की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें खुमान् रजक संरक्षक, चतुरेश श्रीवास उप संरक्षक, रवि श्रीवास जिला उपाध्यक्ष, सुरेश रजक जिला महामंत्री, विजय श्रीवास सचिव, प्रमोद रजक कोषाध्यक्ष, कोमल रजक व्यवस्था प्रमुख के पद का दायित्व सौपा गया।
युवा टीम से बबलू रजक ज़िला उपाध्यक्ष, राजू श्रीवास सचिव,हरि शंकर रजक सहसचिव, मुकेश रजक संघटन मंत्री, बालकिशन रजक को महा मंत्री पद का दायित्व सौपा गया सभी पदाधिकारियों ने समाज उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया दशहरा मिलन कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजातिये बन्धुओं का ज़िला अध्यक्ष देवी प्रसाद श्रीवास ,युवा ज़िला अध्यक्ष राधे रजक के द्वारा आभार व्यक्त किया गया और सभी से समाज के कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: बारिश की फुहारों के बीच लिख रहा पंच, सरपंच एवं बीडीसी का भविष्य

Bundeli Khabar

थाना प्रभारी आत्महत्या मामले में आशी राजा और सोनू परमार एक दिन की पुलिस रिमांड पर

Bundeli Khabar

आदिवासी समुदाय के बीच संदीप जैन बबलू सिनेमा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!