22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626927270391
मध्यप्रदेश

छतरपुर जिले में समृद्धि अभियान

Bundelikhabar

जिले के समग्रविकास के लिये सहयोग से समृद्धिअभियान, साैंपे गये ग्रामों, वार्डों में प्रतिदिन होगा भ्रमण, अधिकारियों ने जीविटता और सहमति दिखाई, लोगों कोे विकास के प्रति जागरूक बनाएंगे

छतरपुर / ब्यूरो

 हमाओं घर हमाई जिम्मेदारी अभियान की तर्ज पर जनसहभागिता से छतरपुर जिले के आम लोगों और क्षेत्र के समग्र विकास के लिये "सहयोग से समृद्धि अभियान" प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य का उद्देश्य है क्षेत्र के लोगों को ग्राम या क्षेत्र के विकास के प्रति जागरूक बनाना। यह अभियान में ओडीएफ के तर्ज पर चलेगा लोगों को बुुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मानवीय सामाजिक जीवन से जुड़ी जरूरी सुविधा को विचार विमर्श एवं रणनीति बनाते हुये जिला प्रशासन एवं जनता के सहयोग से उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएंगा। विचार विमर्श से समुचित विकास की रणनीति तय होगी।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने उक्त अभियान के क्रियांवयन के संबंध में जिला अधिकारियों से टीएल की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा करते हुये सुझाव भी प्राप्त किये। इस अभियान को जमीन पर हकीकत में उतारने के लिये अधिकारियों ने भी जीविटता और सहमति दोनों दिखाई। जिला अधिकारी के साथ-साथ खण्ड स्तरों के अधिकारी साैंपे गये क्षेत्रों में प्रतिदिन ग्रामों का भ्रमण करेगे और क्षेत्र की जनता से चर्चा करते हुये उन्हें जागरूक बनाएंगे। समुदाय के सहयोग एवं सुझाव से ग्राम के सुनिश्चित विकास की क्षेत्रीय कार्य योजना तैयार की जाएंगी। ग्रामों में शिक्षा स्वास्थ्य, पेेयजल, रोड निर्माण, विद्युत, कृषि, उद्यानिकी, लघु एवं ग्राम उद्योग, मतस्य पालन, पशु-पालन, लघु वनोंपज, दुग्ध उत्पादन, श्रमिकों के लिये रोजगार आदि बिन्दुओं पर कार्ययोजना तैयार होगी। इसके लिये सहयोगी दल ग्राम एवं वार्डवार बनाये जाएंगे। अनुविभाग के लिये एसडीएम की अध्यक्षता में दल गठित किये जाएंगे, जनपद सीईओ इसके सचिव होगे। अगली टीएल की बैठक मे सहयोग से समृद्धि अभियान की कार्ययोजना एवं दल गठित की जानकारी लेकर उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें-यहाँ साक्षात विराजते हैं हनुमान जी, सिद्ध क्षेत्र दोनी जी सरकार

सहयोग से समृद्धि अभियान के प्रति जिले के लोगों में सबसे पहले अपनत्व की भावना जागृत की जाएंगी साथ ही जिला अधिकारी मास्टर ट्रेंनर का रोल निभाएंगे। स्थानीय लोगों में लघु उद्योग जो कम लागत में आर्थिंक उपार्जन में सहायक सिद्ध हो के प्रति लगाव जागृत किया जाएंगा साथ ही उन्नत कृषि उद्यानिकी, पशु पालन सहित ऐसे प्रयोग जिनसे कृषि एवं उद्यानिकी के साथ-साथ अन्य प्रेक्षेत्रों में लोगों के आय बढ़ सके की रचनात्मक एवं सृजनात्मक व्यावहारिक रणनीति आम राय एवं संबंधित लोगों से विचार विमर्श व्यक्त करते बनाई जाएंगी। इस अभियान का मुख्य यह होगा कि सहभागिता एवं सहयोग की भावना से ग्राम एवं क्षेत्र के विकास की पहल शुरू हो सके। इसके लिये आम लोग भी स्वयं जागरूक होकर अपनी जीविटता और दृढ़ता दिखाये। इस योजना की बुनियादी रणनीति दो से तीन सप्ताह में विभागवार तैयार कराई जाएंगी।


Bundelikhabar

Related posts

ध्वजरोहण कर मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस 

Bundeli Khabar

राज्य सभा सांसद श्री तन्खा ने प्रदान की ई-एम्बुलेंस

Bundeli Khabar

पंचायत चुनाव : पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिये सोमवार को जारी होगी अधिसूचना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!