37.9 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

सोते समय पत्नी के काटा पति का प्राइवेट पार्ट

Bundelikhabar

कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. मामले का खुलासा होने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश
द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काटने की साजिश रची. आरोपी महिला की पहचान उमा के तौर पर की गई है. पीड़ित एचटी वेंकटराजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) में पता चला है कि प्राइवेट पार्ट काटे जाने की वजह से उसकी मौत हुई.

यह भी पढ़ें-मजदूरों से भरा ट्रक पलटने से 1 की मौत 16 घायल

आरोपी महिला से पूछताछ जारी
बता दें कि पीड़ित वेंकटराजू ग्रुप डी का कर्मचारी था. वह एक वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में काम करता था. पुलिस (Police) ने आरोपी उमा को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उमा की उम्र उसके पति से 20 साल कम है. उनके दो बच्चे हैं. 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी. लेकिन उमा अपनी शादी से खुश नहीं थी. उमा को अविनाश से प्यार था, जो मायके में उसके घर के पास रहता था. अविनाश से प्यार के चक्कर में उमा पिछले चार साल से अपने पति के घर नहीं गई थी.

वारदात वाले दिन क्या हुआ था?
इस बीच 9 अक्टूबर, 2020 को उमा अपने ससुराल गई और पति को कॉफी में नशीली दवा मिलाकर दे दी. इसके बाद उमा ने धारदार हथियार से कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. पति की मौत के बाद उमा ने खबर फैला दी कि नींद में गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई, लेकिन 9 महीने बाद पुलिस ने केस सॉल्व कर लिया और उमा को गिरफ्तार किया.
 


Bundelikhabar

Related posts

राजस्व अधिकारी रखेंगे उचित मूल्य की दुकानों पर नजर, कलेक्टर का आदेश

Bundeli Khabar

सफेद गिद्धों की तस्करी: पकड़े गए अपराधी

Bundeli Khabar

दर्दनाक हादसा – ट्रेक्टर रोटरी में फंस कर मासूम की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!