27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626926779224
मध्यप्रदेश

स्मार्ट सिटी वर्चुअल समीक्षा बैठक

Bundelikhabar

जिला कलेक्टर सह अध्यक्ष एसएससीएल दीपक सिंह ने वर्चुअल माध्यम से की सागर स्मार्ट सिटी की विभिन्न प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा

सागर / अभिलाष पवार
जिला कलेक्टर सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड दीपक सिंह ने वर्चुअल माध्यम से सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सागर शहर में विकसित की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में निम्नांकित प्रगतिरत परियोजना कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें-पत्रकार के घर से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

स्मार्ट रोड कॉरिडोर अंतर्गत एस आर-2 तिली तिराहे से सिविल लाइन मार्ग एवं एस आर -4 के प्रगतिरत कार्यों में बेहतर निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये। साथ ही स्मार्ट रोड कॉरिडोर अंतर्गत वर्तमान में प्रगतिरत कार्यो हेतु मशीनरी व मेनपावर बढ़ाने एवं सभी प्रगतिरत कार्य स्थलों पर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
हैरिटेज एंड कंजर्वेशन प्रोजेक्ट अंतर्गत चयनित ऐतिहासिक बावड़ियों एवं कुओं का पुनर्विकास कार्य एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है इसे गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से समय पर पूर्ण करें।
इसके साथ ही लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एंड लेक फ्रंट डेवलपमेंट, स्टॉर्म वॉटर एंड ड्रेनेज सिस्टम, सिटी स्टेडियम, खेल परिसर मैदान, लेक साइड एलिवेटेड कॉरिडोर, इनक्यूबेशन सेंटर बिल्डिंग निर्माण, कामकाजी महिला छात्रावास निर्माण, यूनिवर्सिटी रोड पुनर्विकास कार्य, रेन बसेरा एवं दीनदयाल रसोई किचन व डायनिंग हॉल निर्माण, ई टिकटिंग हॉल निर्माण, विभिन्न स्थलों पर शी-लाँज निर्माण, संजय ड्राइव रोड प्रोजेक्ट, अटल पार्क में साउंड एंड लाइट शो प्रोजेक्ट, जीआईएस बेस्ड प्रॉपर्टी सर्वे एंड टेक्स सिस्टम, 48 वार्ड में निर्मित व पुनर्विकसित किए जाने वाले पार्क एवं प्ले एरिया आदि की विस्तार से समीक्षा कर सभी प्रोजेक्ट्स की निर्माण एजेंसी के अधिकारीयों को संबंधित विकासकार्यों को पर्ट चार्ट अनुसार निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा की इसके लिए मेन पावर व मशीनरी बढ़ाए और सभी संबंधित ड्राइग – डिजाइन आदि को समय पर कार्यालय में प्रस्तुत करें।
उक्त बैठक में निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक श्री आर. पी. अहिरवार(वीडियो कान्फ्रेंसिंग से), सागर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल सिंह राजपूत(वीडियो कान्फ्रेंसिंग से), सीएफओ श्री के पी श्रीवास्तव, सीएस श्री रजत गुप्ता, सीए श्रीमति आकांक्षा जुनेजा, ई-गवर्ननेंस मैनेजर श्री अनिल शर्मा, कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक सिंह राजपूत, असिस्टेंट प्लानर श्री प्रवीण चौरसिया, एई श्री पुष्पेंद्र द्विवेदी, एसई श्री गुलशन देशमुख, ओएम श्रीमति आरती जारोलिया, पीएमसी टीम लीडर श्री संजय केड़िया, पीएमसी एक्सपर्ट, संबंधित एजेंसी के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FB IMG 1626926775169

Bundelikhabar

Related posts

हत्या: एक भाई ने दूसरे भाई को उतारा मौत के घाट

Bundeli Khabar

कलेक्टेर के निर्देश सभी विभाग प्रमुख बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आएं

Bundeli Khabar

कोरोना काल मे स्वास्थ विभाग बिजावर अस्वथ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!