27 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0721 164635
मध्यप्रदेश

मजदूरों से भरा ट्रक पलटने से 1 की मौत 16 घायल

Bundelikhabar


जबलपुर/सजल सिंघई

यह भी पढ़ें-बिजावर: कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाई गई ईद

जबलपुर जिले के पनागर के पास एक मिनी ट्रक पलटने से 1बच्ची की मौत हो गई एवं 16 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले से एक मिनी ट्रक में सवार करके मजदूर पनागर लाये जा रहे थे, तेज रफ्तार होने के कारण यह मिनी ट्रक पलट गया जिसमें 32 मजदूर सबार थे जिनमें से एक बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और 16 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों तो तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चालू किया गया। वैसे जबलपुर जिले के लिए ये घटनाएं आम हो गई हैं क्योंकि आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं गैर तलब है की पूरे जिले में मज़दूरों को लाने ले जाने का काम मिनी ट्रकों माल वाहक वाहनों द्वारा ही किंया जाता है सामान्य तौर पर धान रोपण और मटर तोड़ने के समय पर ये सैकड़ों वाहन सड़कों पर देखे जा सकते हैं जो शायद प्रशासन को दिखाई नही देते हैं,

Screenshot 20210721 162904

हालांकि घटना का मर्ग कायम कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है एवं ड्राइवर की तलाश जारी कर दी गई है और घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार चालू कर दिया गया है।पनागर थाना पुलिस ने बताया कि सभी घायल डिंडोरी जिले के रहने वाले है. उन्हें खेत मे काम करने के लिए लाया गया था.हादसे में टिकरा बांधा जिला डिंडोरी निवासी प्रीतम मरावी, पार्वती, महिमा परस्ते, गायत्री बरकड़े, रामबाई बरकड़े, असवंती बरकड़े, भगवंती सिंह, राहुल बरकडे, फूलबाई बरकड़े, संदीप मरावी, संतोष मसराम, रेखा धुर्वे सहित कुल 20 मजदूर से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं.

Screenshot 20210721 162858

Bundelikhabar

Related posts

स्व.नारायण प्रसाद चौधरी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजली सभा का किया आयोजन

Bundeli Khabar

भाजपा मंडल प्रकोष्ठ ने पत्रकारों को कोरोना योद्धा के तौर पर किया सम्मानित

Bundeli Khabar

पाटन: बारिश की फुहारों के बीच लिख रहा पंच, सरपंच एवं बीडीसी का भविष्य

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!