35.8 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

जिले भर में मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट शुरू

Bundelikhabar

प्रथम चरण में चयनित 50 पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण कर रहे विलेज सोशल एनिमेटर-

छतरपुर/ ब्यूरो

मनरेगा कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई है। जिसमें जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के आदेश से जिला पंचायत सीईओ अमर बहादुर सिंह ने जिले की सभी 558 पंचायतों में सोशल ऑडिट के लिए कैलेंडर जारी किया है और सभी जनपद पंचायतों के माध्यम से पंचायतों तक कैलेंडर के अनुसार पंचायतों के सोशल ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की गई है। सामाजिक अंकेक्षण के जिलाधिकारी दीपक खरे ने बताया कि कलेक्टर के आदेश अनुसार जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में सभी पंचायतों में मनरेगा के कार्यों का सोशल ऑडिट प्रक्रिया शुरू हुई है जिसके लिए प्रथम चरण में चयनित 50 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण शुरू किया गया है। एक जुलाई से 7 जुलाई तक प्रथम चरण में जिले के 194 व्हीएसए ग्राम पंचायतों मे जाकर सोशल ऑडिट कर रहे हैं। जिले के अलग-अलग जनपद पंचायतों से 50 ऐसी पंचायतों का चयन हुआ है जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत सबसे अधिक मनरेगा के अंतर्गत कार्य किए गए हैं। जिसके सामाजिक अंकेक्षण के लिए तीन- तीन विलेज सोशल एनिमेटर की टीम का गठन किया गया है जिनको ग्राम पंचायत का फोल्डर प्रदान कर सामाजिक अंकेक्षण के विभिन्न बिंदुओं के तहत मौखिक भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्हीएसए अपनी ग्राम पंचायतों में जाकर जॉब कार्ड सत्यापन और मनरेगा के मजदूरों से संपर्क कर विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं। इसके पूर्व जनपद पंचायतों में व्हीएसए के साथ ब्लॉक समन्वयको की बैठक आयोजित की गई जिसमें सामाजिक अंकेक्षण के विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जानकारी दी गई। प्रथम चरण में जिले के राजनगर जनपद की 7, बिजावर की 5 बक्सवाहा की 4, नौगांव की 8, छतरपुर की 8,गौरिहार की 6, लवकुशनगर की 5 और बड़ा मलहरा की 7 पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण शुरू किया गया है। इसके पश्चात अन्य चरणों में शेष पंचायतों का भी विलेज सोशल एनिमेटर द्वारा सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मिनोरा फार्म का निरीक्षण कर किया पौधरोपण

Bundeli Khabar

विदाई कोई भी हो उसमे द्रवित होना स्वभाविक है – एसडीओपी लोकेश डाबर

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने स्व.इंदिरा गांधी जी और वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया पुण्य स्मरण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!