22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 8 1
मध्यप्रदेश

कर्ज के बाद अब खाद न मिलने से किसान ने की आत्महत्या

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. परिजनों का आरोप है कि वह खाद न मिलने से परेशान था. किसान की आत्महत्या के मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है. जानकारी के अनुसार अशोकनगर के ईसागढ़ थाने के पिपरोल गांव का मामला है. यहां के निवासी विवेक यादव ने बताया है कि उनके बड़े भाई धनपाल यादव (40) ने खाद न मिलने से परेशान होकर जहर खा लिया. बीते कई दिनों से वे खाद के लिए लाइन में लग रहे थे, मगर खाद न मिलने से परेशान हुए और जहर खा लिया।

Screenshot 2021 1030 085721

परेशान किसान ने पिया कीटनाशक
धनपाल बुधवार की रात को घर पर अकेले थे, उसी दौरान उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया. धनपाल की 12 बीघा जमीन है और उसी से उनका भरण पोषण होता रहा है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वे वोबाई करना चाहते थे, खाद के अभाव ने उसे परेशान कर रखा था. किसान की आत्महत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा और ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, ईसागढ़ जिला अशोकनगर मध्यप्रदेश में खाद नहीं मिलने पर किसान ने जहर खा कर आत्महत्या की. मामू ने सारा खाद उन क्षेत्रों में भेज दिया जहां उप चुनाव हो रहे हैं. 30 को वोट डला और उन क्षेत्रों में खाद मिलना बंद. जिन्होंने खाद अपने गोदामों में जमा कर लिया कालाबाजारी करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: अप्रिय घटना को आमंत्रित करते बिजली के खम्बे

Bundeli Khabar

दुष्कर्म: नाबालिक मासूम के साथ ज्यादती

Bundeli Khabar

ठगी: मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर थमा दिया था फर्जी आदेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!