22.1 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 21
मध्यप्रदेश

बिजावर: कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाई गई ईद

Bundelikhabar

बिजावर / शमीम खान
बिजावर में ईद का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया, प्यार और भाईचारे के इस त्योहार पर लोग अपनी आपसी की बुराई भुला कर भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाते हैं, हालांकि बिजावर नगर में ईद का त्योहार प्रशासन द्वारा जारी की गई गाईड लाइन को ध्यान में रखते हुए मनाया गया और ईदगाह मस्जिद में मात्र 6 लोगों ने ही ईद की नवाज अदा की, मुस्लिम समुदाय के बाकी लोगों ने घर पर रह की नवाज पढ़ी और एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद पेश की, ईद की नवाज में आज यही दुआ मांगी गई इस वैश्विक महामारी से सभी को जल्द निजाद मिले, कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा देश भर में बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है,बिजावर में बकरीद के अवसर पर ईदगाह में नमाज अदा की गई,,ईदुज्जुहा के मौके पर सरकार की गाइड लाइन के तहत तय संख्या में मुस्लिम समाज के 6 लोग ईदगाह की नमाज में शामिल हुए, नमाज के दौरान लोगो ने देश में अमन चैन बने रहने की दुआए मांगी,और फिर लोगो ने गले मिलकर एक दूसरे को ईदुज्जुहा की मुबारकबाद दी, मध्य प्रदेश के मुफ़्ती ए आजम डॉ मौलाना हामिद अहमद सिद्दीकी ने नमाज़ के दौरान दी गई अपनी तक़रीर मे जहां मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी समुदायों को साथ लेकर किए जा रहे प्रदेश के विकास को सराहते हुए सी एम शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की,साथ ही सभी समुदाय के लोगो से अपील भी की,कि वह सभी त्यौहार मिलजुलकर मनाये, कहा कि मुस्लिम समुदाय के जो लोग ईद के लिए जरूरी सामान लेते है,और वह वस्तुएं इस्तेमाल के बाद बच जाती है तो उन्हें जरूरतमंदों को देने का काम करें।

Screenshot 2021 0721 161401

Bundelikhabar

Related posts

बंटी-बबली:नाबालिग प्रेमी का कर्ज चुकाने प्रेमिका ने लूटे 11 लाख

Bundeli Khabar

पुलिस पर हो मर्ग कायम – अजय टंडन विधायक दमोह

Bundeli Khabar

जन जागरण के लिए मंत्री जी ने चलाई 60 किमी साइकिल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!