19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1636168257105
मध्यप्रदेश

केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण समारोह का जबलपुर में हुआ लाइव प्रसारण

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

केदारनाथ में आयोजित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण समारोह का सीधा प्रसारण आज यहां कचरनार सिटी विजयनगर में भगवान शंकर की प्रतिमा स्थल पर किया गया। केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया।

लाइव प्रसारण के मौके पर सांसद राकेश सिंह, मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज, नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंहदास जी महाराज, पूर्व मंत्री शरद जैन, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा, श्री जीएस ठाकुर आदि मौजूद थे। लाइव प्रसारण के पहले महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज, स्वामी नरसिंहदास जी महाराज एवं सांसद राकेश सिंह ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना की।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टेर के निर्देश सभी विभाग प्रमुख बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आएं

Bundeli Khabar

बाढ़ का कहर शुरू

Bundeli Khabar

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत होने के बाद भी पटवारी के रवैया में नहीं आया सुधार संबंधित अधिकारी मौन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!