29.1 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626844042152
मध्यप्रदेशUncategorized

अटल भूजल योजना की जिला यूनिट की कलेक्टर ने ली बैठक

Bundelikhabar

अटल भूजल योजना अंतर्गत डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजमेंट
यूनिट की समीक्षा बैठक संपन्न

सागर / अभिलाष पवार
सागर जिले में अटल भूजल योजना अंतर्गत चयनित विकासखंड सागर की ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा योजना तैयार किए जाने के संबंध में कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजना अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। उक्त योजना के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया गया है। इसी के माध्यम से समय-समय पर अटल भूजल योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की जाती है। उक्त समिति में पंचायत एवंग्रामीण विकास, राजस्व विभाग,जल संसाधन विभाग ,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारी सदस्य एवं नोडल अधिकारी वरिष्ठ भूजल विद आरके साहू है।

यह भी पढ़ें-कलेक्टर छतरपुर ने ली समीक्षा बैठक

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उक्त योजना में डिस्ट्रिक इंप्लीमेंटेशन पार्टनर के रूप में चयनित हैं। अटल भूजल योजना अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित सागर विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा योजना तैयार की जानी है। उक्त योजना ग्राम स्तर पर जल सुरक्षा समिति एवं ग्राम पंचायत के द्वारा तैयार की जानी है।

FB IMG 1626844024885

कलेक्टर द्वारा योजना अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में वाटर सिक्योरिटी प्लान तैयार करने हेतु जिले के समस्त लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं तथा नोडल अधिकारी श्री आरके साहू को निर्धारित समय में लक्ष्य पूर्ति हेतु आवश्यकतानुसार जिला पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, भू जल योजना एवं कृषि विशेषज्ञ तथा जन अभियान परिषद को मिलकर निर्धारित समय सीमा में समस्त पंचायतों के जल सुरक्षा योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया है।
उक्त योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक प्रत्येक मंगलवार को की जाएगी। जिसमें विगत सप्ताह निर्धारित लक्ष्य अनुसार किए गए कार्यों की समीक्षा होगी। समीक्षा बैठक में जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक केके मिश्रा द्वारा अटल भूजल योजना के विभिन्न आयामों घटको के बारे में पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया एवं लक्ष्य पूर्ति के संबंध में डीपीएमयू के सदस्यों को अवगत कराया।
बैठक में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के सदस्यों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जिसका कन्वर्जेंस जल सुरक्षा योजना बनाने में महत्वपूर्ण रहेगा। कलेक्टर द्वारा अटल भूजल योजना के विभिन्न घटकों एवं किए जाने वाले कार्यों के संबंध में समस्त लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देशित किया। एवं फील्ड भ्रमण हेतु लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देशित किया तथा अटल भूजल योजना के मापदंड अनुसार जल्द से जल्द जल सुरक्षा योजना तैयार करने के निर्देश तथा पंचायत वार लक्ष्य तय किए जाने एवं लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा आगामी बैठक में करने निर्देश दिए।
बैठक में जल संसाधन विभाग के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यान विभाग, भूजल योजना, जिला पंचायत तथा डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन पार्टनर से जिला समन्वयक केके मिश्रा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

FB IMG 1626844037868

Bundelikhabar

Related posts

अनशन समाप्त : हटाया गया सीएमओ को

Bundeli Khabar

शिक्षा का महत्व:विदाई के बाद पहुंची दुल्हन एग्जाम देने

Bundeli Khabar

मझौली थाना पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ किया एक आरोपी को गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!