24.9 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
images 12
मध्यप्रदेश

नौगाँव पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Bundelikhabar

छतरपुर / ब्यूरो
नौगॉव पुलिस ने गुमशुदा को मात्र 03 घंटे के अन्दर किया दस्तयाब
जिले में अपहृताओं/गुमशुदाओं की त्वरित दस्तयाबी हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदाओं की दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया है

यह भी पढ़े-पाटन सुरेश चौधरी आत्म हत्या मामले में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

दिनॉक 18.07 21 को फरियादी राकेश कुमार पिता हरीशंकर जोशी नि० कीरतपुरा थाना नौगाँव द्वारा अपनी लडकी कु. रागिनी जोशी उम्र 15 वर्ष 07 माह का बिना बतायें कही चले जाने के संबंध में रिपोर्ट किया जो लडकी नाबालिग होने से थाना पर अपराध क्र0-358/21 धारा 363 ताहि का पंजीबद्ध किया गया। मामले मे निरी0का0 संजय बेदिया, थाना प्रभारी नौगॉव के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल उपनिरी0 संजय पाण्डे के नेतृत्व में ठीम गठित की गई जो निरी0 संजय वेदिया, थाना प्रभारी नौगॉव के निर्देशन में उनि० संजय पाण्डे थाना नौगाँव द्वारा हमराही बल की मदद से गुमशुदा/अपहृता कु० रागिनी जोशी उम्र 15 वर्ष 07 माह को बस स्टैण्ड, नौगाँव से दस्तयाब कर बाद कार्यवाही परिजनों को सुपुर्द किया। उपरोक्त कार्यवाही में निरी0 संजय वेदिया थाना प्रभारी नौगॉव, उनि संजय पाण्डे, आर0 मुकेश, देवीदास, अनूप,
आकाश व म0आर0 उमाराजा बुन्देला की भूमिका रही।

IMG 20210719 WA0013

Bundelikhabar

Related posts

तुषार कांत विद्यार्थी संभालेंगे जबलपुर पुलिस की कमान

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री आज नवीन आवासों के हितग्राहियों को देंगे स्वीकृति पत्र

Bundeli Khabar

वारदात के पहले ही पकड़ा गया हिस्ट्रिसिटर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!