22.6 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210719 182226
मध्यप्रदेश

पाटन सुरेश चौधरी आत्म हत्या मामले में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Bundelikhabar

पाटन सुरेश चौधरी आत्म हत्या मामले में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
पाटन / सजल सिंघई

गैर तलब है कि दिनांक 15/07/2021 को चौधरी मोहल्ला निवासी सुरेश चौधरी ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्म हत्या कर ली थी जिसके संबंध में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम किया गया था जिसमे अधिकारियों द्वारा पूर्ण न्याय का आश्वासन दिया गया था।

क्या है मामला:
दिनांक 15/07/2021 को चौधरी निवासी सुरेश चौधरी ने फांसी लगा कर जान दे दी थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश चौधरी प्रांजल विश्वकर्मा की दुकान पर पल्लेदारी करता था प्रांजल विश्वकर्मा द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन के जरिये सूचना दी गई कि उसकी दुकान से अनाज की बोरियां चोरी हो रही है जो सुरेश चौधरी द्वारा नशे की लत के कारण चोरी की जाती है, जिस संबंध आवेदन के आधार पर पुलिस थाना पाटन से दिन में एक टीम दुकान पर जांच करने हेतु गई और सख्ती से पूंछतांछ के दौरान उसने बोरियां की कीमत वापिस करने का बोला, उसके बाद मृतक ने रात में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

थाना प्रभारी पाटन:
उक्त मामले में मृतक परिवार की शिकायत पर जाँच करने गए पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया एवं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, दोषियों को किसी प्रकार से बख्सा नही जाएगा , मृतक के परिवारजनों को यथोचित न्याय दिलाने पाटन अग्रसर रहेगी।


Bundelikhabar

Related posts

बकस्वाहा जंगल विनाश रोकने के लिए प्रदेश के मुखिया के नाम कांग्रेस आईटी सेल ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

एक्टिव कलेक्टर: कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र को लिया गोद एवं कोविड से प्रभावित बच्चों के शिक्षा स्वास्थ की ली जिम्मेदारी

Bundeli Khabar

कानून के प्रति व्यक्ति को जागरूक बनाना विधिक साक्षरता शिविर का उद्देश्य: माननीय न्यायाधीश श्रीमती शंभावी सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!