33.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

पार्टी के हितों के साथ कोई समझौता नहीं-प्रियंका गांधी

Bundelikhabar

यह भी पढ़ें-बिजावर: नगर की ऐतिहासिक हस्ती कविराज बिहारी जी की समाधि पड़ी वीरान

दिल्ली/ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों से गठबंधन को लेकर उनका जहन बिलकुल खुला है लेकिन ऐसा कोई भी समझौता पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अभी वह यह नहीं कह सकतीं कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी या फिर गठबंधन करेगी। हालांकि कोई भी गठबंधन पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने खुद के उत्तर प्रदेश में कम समय देने के विपक्ष के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ‘राजनीतिक पर्यटक’ नहीं हैं और वह पिछले करीब डेढ़ साल से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं तथा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लगातार संपर्क में हैं। अब वह उत्तर प्रदेश में ज्यादा समय देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े दावे कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा की असलियत अब जनता के सामने पूरी तरह जाहिर हो गई है और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की इन्हीं नाकामियों को जनता के सामने रखेगी।


Bundelikhabar

Related posts

दिव्यांगों को बंटे 130 अमेरिकी हाँथ

Bundeli Khabar

अन्तर्राज्यीय अपराधी पुलिस गिरफ्त में

Bundeli Khabar

लाख़ों की स्ट्रीट लाइट होते हुए भी बिजावर में कहीं धूप तो कहीं छांव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!