22.5 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210717 WA00032
मध्यप्रदेश

ढ़ोल बजाकर कर कुम्भकर्णी नींद से अपराधियों को जगा रही है पुलिस

Bundelikhabar

छतरपुर/ब्यूरो
अपराधियों को हिदायत की दृष्टि से जिला पुलिस बल छतरपुर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अपराधियों के घर-घर जा कर उनको हिदायत दी जा रही है कि भविष्य में किसी भी अपराध में नाम आने पर भवन तोड़ कार्यवाही की जाएगी जिसके तहत अपराधियों में भवनों का सीमांकन भी कराया जा रहा है, जिला पुलिस बल की कार्यशैली पर अगर ध्यान दें तो तड़के सुबह ही पुलिस अधिकारी अपने समस्त दलबल के साथ अपराधियों के घरों पर दस्तक देने पहुंच गए और उनको सख्त हिदायतें दी गई,

यह भी पढ़े-आदर्श के प्रयासों ने पाटन अस्पताल को बनाया आदर्श अस्पताल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

गैर तलब है कि पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के तत्वाधान में जिला पुलिस बल द्वारा पिछले कई दिनों से अपराधियों के खिलाफ यह मुहिम चलाई जा रही है ताकि सम्पूर्ण छतरपुर जिले को अपराध मुक्त कराया जा सके, इसी अभियान के तहत आज सुबह मुर्गा बोलने के समय ही पुलिस अपने दलबल के साथ गुंडे अपराधियों के घर पहुंच गई और उनको ढोल बजा-बजा कर उठाया गया एवं सख्त हिदायत दी गई कि अपराध से अपना मुंह मोड़ लो वरना किसी भी कीमत पर बख्सा नही जाएगा। हालांकि पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की सम्पूर्ण जिले में आम लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है क्योंकि पिछले कुछ सालों से छतरपुर जिले में अपराधों की घटनाएं बढ़ती जा रही थी और अपराधी बेलगाम होते चले जा रहे थे।

IMG 20210717 WA00022

Bundelikhabar

Related posts

हत्या:शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से गोदा

Bundeli Khabar

खेत में प्रकट हुई मां गंगा के पवित्र जल के सेवन से हो रहा कष्टों का अंत

Bundeli Khabar

शिक्षा विभाग की क्रमोन्नति प्रकरणों का निराकरण दस दिवस में करें: कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!