20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

पहली बरसात ने खोली नगर परिषद के विकास की पोल

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
मानसून आते ही नगर परिषद के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत लोगों के सामने आ गई, नई परिषद के गठन को लगभग 1 बर्ष होने वाले हैं किंतु विकास का पहिया मात्र अपनी धुरी पर ही घूम रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में बरसात पूर्व सही ढंग से मेंटेनेंस न होने की बजह से जगह जगह नाले एवं नाली उफान मार रहीं है तो वहीं नगर की सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ है, यही मामला है कांग्रेस शासित वार्ड क्रमांक 09 का, जहाँ गुरु मोहल्ला शंकर नगर के मुख्य मार्ग पर इतना कीचड़ जमा हो गया है कि लोगों का निकलना दूभर हो गया है तथा यहां नाले पर जो सीसी पुलिया बनाई गई है वो दोनों ओर से खुली हुई है जो किसी बड़ी जन हानि को न्योता दे रही है।

हालांकि पिछले बर्ष यहाँ के वार्ड वासियों ने इसी समस्या के समाधान हेतु मतदान का बहिष्कार किया था किंतु बरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन समाप्त हुआ था लेकिन आश्वासन मात्र आश्वासन बन कर ही रह गया और बरसात एक बार पुनः वापिस आ गई, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंगा।

दूसरी ओर लोगो का कहना है कि आम नागरिकों संबंधी अन्य कार्यो में परिषद पूरी ईमानदारी और नियमों के मुक़ाबिक चलती है लेकिन अपने दायित्वों में हमेशा पीछे रहती है।


Bundelikhabar

Related posts

ग्वालियर: सामने आई मंत्री जी दरियादिली

Bundeli Khabar

जबलपुर: संपत उपाध्याय होगें नए पुलिस कप्तान

Bundeli Khabar

संगीत की देवी लता दीदी के सम्मान में म.प्र. सरकार का बड़ा फैसला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!