31.5 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1650773869557
मध्यप्रदेश

118 ट्रॉली अवैध रेत का डंप जब्त

Bundelikhabar

मझौली के ग्राम कुकरई में अवैध रूप से संग्रहित 18 ट्राली रेत और 100 ट्राली भसुआ रेत जप्त
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जायेगी जप्त की गई रेत

जबलपुर/ब्यूरो

जिले की मझौली तहसील के ग्राम कुकरई से राजस्व विभाग एवं पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में अवैध रूप से संग्रहित 18 ट्राली रेत एवं 100 ट्राली भसुआ रेत जप्त की गई है।

एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे के अनुसार मझौली तहसील के पौड़ी राजस्व निरीक्षक मंडल के ग्राम कुकरई में रेत का अवैध भंडारण जगमोहन पिता नारायण सिंह निवासी गोहलपुर की भूमि पर पाया गया था। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग एवं पुलिस द्वारा की गई निरीक्षण की इस कार्यवाही में मौके पर रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन भी होना पाया गया। एसडीएम सिहोरा ने बताया कि अवैध रूप से संग्रहित की गई रेत को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण में इस्तेमाल करने के लिए जनपद पंचायत मझौली को सौंप दिया जायेगा।


Bundelikhabar

Related posts

करंट की चपेट मे आने से एक की मौत सात घायल

Bundeli Khabar

अति वर्षा एवं ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर बिजावर कांग्रेश ने सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

पूर्व मंत्री की सरकार को चेतावनी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!