29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 11
मध्यप्रदेश

बिजावर: पनागर गरीबों के अनाज की हेराफेरी मामला

Bundelikhabar

पनागर समिति सेवक द्वारा गरीबों के अनाज की हेराफेरी कर व्यापारीयो को बेंचा जा रहा है
बिजावर/ शमीम खान
शासन प्रशासन जहां एक ओर इस वैश्विक महामारी के दौर में निशुल्क अनाज मुहैया कराए जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन के नुमाइंदे उनकी योजनाओं को तार-तार कर रहे हैं शायद उनको किसी की जरूरत से क्या मतलब है उनको मतलब है तो केवल अपने फायदे से,अपनी कमाई से। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिजावर तहसील के ग्राम पनागर से, जहां ग्रामीणों का आरोप है कि पनागर समिति सेवक सेल्समेन के साथ मिलकर गरीबों का अनाज बहुत कम मात्रा में वितरण करता है क्योंकि अधिकतर लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर चुके हैं,पाँच दुकानों का अनाज, तेल आदि बड़ी मात्रा मे बेचा जाता है, किन्तु प्रशासन इस ओर अपना ध्यान केंद्रित नही कर रहा है।

लोगों का ऐसा आरोप है कि शासकीय दुकान का सामान बिजवार नगर की निजी दुकानों के जरिये बेचा जाता है और समिति सेवक एवं समिति सेवक पुत्र इस काम को निडरता से अंजाम देते हैं शायद उनके दिल से शासन प्रशासन का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो चुका है, ग्रामीणों के अनुसार अगर जल्द ही इस कृत्य को रोका नही गया तो समस्त ग्रामीण आंदोलन करने के लिये मजबूर हो जाएंगे ताकि उनकी आवाज प्रशासनिक अधिकारियों के कानों तक पहुंच सके।


Bundelikhabar

Related posts

कैदी की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से हुई मौत

Bundeli Khabar

अब जेल में नही कर सकेंगे कैदियों से मुलाकात

Bundeli Khabar

बड़ी कार्यवाही: खाद्य विभाग ने जब्त किया 2.64 करोड़ का खाद्य तेल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!