27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626494420344
मध्यप्रदेश

प्रोटोकॉल के अंतर्गत मनाए जाएंगे ईद सहित सभी त्योहार

Bundelikhabar

कोरोना गाइड लाइन और प्रोटोकॉल का पालन करते हुये
मनाये जायें ईदुज्जुहा सहित सभी त्यौहार
शांति समिति की बैठक में शहर के नागरिकों से अनुरोध

जबलपुर/ब्यूरो

ईदुज्जुहा, गुरू पूर्णिमा एवं श्रावण सोमवार के त्यौहारों के मद्देनजर आज बुलाई गई शांति समिति की बैठक में नागरिकों से सभी त्यौहारों को कोरोना प्रोटोकॉल तथा शासन द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन करते हुये उत्साह से मनाने की अपील की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट समाकक्ष में आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य रूप से ईदुज्जुहा पर की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, भूरे पहलवान, कदीर सोनी, हाजी मकबूल रजवी, ताहिर खान, अकबर खान आदि मौजूद रहे।

यह भी देखें- अवैध उत्खनन मामले में कलेक्टर ने ठोका 3 लाख 83 हजार का जुर्माना

एस पी बहुगुणा ने बैठक की शुरूआत में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में मिल रहे सहयोग के लिये नागिरकों और समाज के सभी वर्गों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये ईदुज्जुहा सहित आने वाले सभी त्यौहारों पर भी शासन द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का अक्षरश: पालन करने का अनुरोध किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना के प्रकरण जबलपुर में काफी कम हो गये है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं लगाया जाना चाहिये कि कोरेाना खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण फिर से न बढ़े इसके लिये अभी भी लगातार सावधानियाँ बरतने तथा कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से पालन करने की जरूरत है।
एसपी ने बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों से तथा मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्र में त्यौहारों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिये लोगों को प्रेरित करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कोरोना गाइड लाइन का हवाला देते हुये कहा कि राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं मनोरंजन, मेले आदि ऐसे सभी आयोजनों को शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है जिनमें जनसमूह के एकत्र होने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्यौहारों के दौरान भी इस तरह के आयोजन नहीं किये जा सकेंगे तथा रैली, अथवा जुलुस भी नहीं निकाले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पूजा स्थलों पर भी एक बार में छह से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस अधीक्षक बहुगुणा ने कहा कि मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से कहा कि वे ईदुज्जुहा पर मस्जिदों पर नमाज के लिये शासन द्वारा तय की गई संख्या से अधिक लोगों को एकत्र न होने दें। उन्होंने त्यौहारों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने थाना स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने धार्मिक स्थलों के आसपास साफ सफाई और प्रकाश के पर्याप्त इंतजाम किये जाने तथा त्यौहारों के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने का सुझाव दिया। सदस्यों ने ईजुज्जहा पर पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति करने का आग्रह भी किया। बैठक में शांति समिति तथा मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि कोरोना संक्रमण को रोकने शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का ईदुज्जुहा के त्यौहार पर अक्षरश: पालन किया जायेगा। कोरोना पर नियंत्रण पाने में मिली सफलता पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किये जाने अथक प्रयासों की सराहना भी शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में की।
बैठक के प्रारंभ में अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जारी गाइड लाइन के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर ने बैठक में बताया कि ईदुज्जुहा पर्व को देखते हुये नगर निगम द्वारा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बैठक के माध्यम से मुस्लिम समाज के नागरिकों से अपील की कि वे घरों से निकलने वाला कचरा यहाँ-वहाँ न फेंके बल्कि नगर निगम के कचरा वाहनों को ही दे और शहर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। निगम आयुक्त ने ईदुज्जुहा पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा भी दिया।

FB IMG 1626494425911

Bundelikhabar

Related posts

स्व.लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल की उपेक्षा से भड़के कांग्रेसी, दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग

Bundeli Khabar

गृह जेल संसदीय कार्य तथा विधि एवं विधायी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिया जेल का जायजा

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने स्व.इंदिरा गांधी जी और वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया पुण्य स्मरण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!