20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 3 3
मध्यप्रदेश

बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि आज

Bundelikhabar

भोपाल / ब्यूरो

शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों के बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रशन की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि बी.एड. पाठ्यक्रम की कुल 1385 सीट्स के लिए अभी तक 2445 रजिस्ट्रशन हो चुके हैं। जिनमे से 1940 आवेदकों ने चॉइस फिलिंग भी कर दी है। प्रथम बार में ही सीटों से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन किया जाना उत्साहवर्धक है। इस आधार पर सम्भवतः एक ही राउंड में सभी सीट्स पर प्रवेश पूर्ण किये जा सकते हैं।


उल्लेखनीय है कि सन 2008 के बाद से प्रदेश शिक्षा महाविद्यालयों में सभी सीट्स विभागीय शिक्षकों के लिए आरक्षित थीं, जिन पर इस वर्ष से पुनः फ्रेश विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रारंभ किये गए हैं। इस वर्ष कुल सीटों में से 692 सीट्स विभागीय शिक्षकों के लिए और 678 सीट्स फ्रेश छात्रों के लिए हैं। इच्छुक छात्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अंतिम तिथि 22 अगस्त को भी इन महाविद्यालयों मे प्रवेश के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

नाबालिक से लगातार दो बर्ष तक करते रहे दुष्कर्म

Bundeli Khabar

हाई स्कूल देवरान में अतिथि शिक्षक के साथ हो रहा भेदभाव

Bundeli Khabar

व्हीएसए बक्सवाहा की कार्यकारिणी गठित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!