28 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626235895595
मध्यप्रदेश

बाल एवं बंधक मजदूरी कराने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

Bundelikhabar

बाल एवं बंधक श्रम नियोजन वाले क्षेत्रों की जांच करें- कर्मवीर शर्मा
कलेक्टर ने बाल श्रमिकों की पहचान, विमुक्ति एवं पुनर्वास हेतु गठित जिला
स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में दिए निर्देश

जबलपुर/सजल सिंघई

बाल श्रमिकों के पहचान विमुक्ति एवं पुर्नवास हेतु गठित टॉस्क फोर्स समिति एवं बंधक श्रम पहचान एवं विमुक्ति व पुर्नवास हेतु गठित जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सक्षाकक्ष में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने बाल एवं बंधक श्रम को अत्यंत संवेदनशील विषय तथा सामाजिक कुप्रथा मानते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं संभावित नियोजन वाले क्षेत्रों में टॉस्क फोर्स के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से निरंतर निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये।
बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा बालश्रम अधिनियमों के प्रावधानों से अवगत कराया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने हेतु अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गए। बैठक में लीड बैंक प्रबंधक संजय सिन्हा सहित बालश्रम के क्षेत्र में कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारी तथा श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

FB IMG 1626235891733

Bundelikhabar

Related posts

यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान

Bundeli Khabar

शिक्षा के मंदिर में शराब की बोतलें, आखिर कैसे होगा नौनिहालों का भविष्य उज्जवल

Bundeli Khabar

ट्रांसफर नहीं तो होगा चक्काजाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!