24.8 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20240414 WA0014
मध्यप्रदेश

भगवान श्री राम की छवि वाले कैलेंडर का हुआ विमोचन

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
मानस सत्संग परिवार पाटन एवं सनातन धर्म महासभा पाटन द्वारा प्रकाशित श्री राम लला प्रगटोत्सव पर्व के कैलेंडर का विमोचन नर्मदा तट छरौआ घाट में पूज्य महंत ओंकार दास जी त्यागी महाराज ने किया, उक्त कैलेंडर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के प्राकट्योत्सव राम नवमी के पावन पर्व पर प्रकाशित किया गया है।

मानस सत्संग परिवार पाटन की यह एक अनूठी पहल है जिससे की अयोध्या में विराजमान भगवान रघुवर की छवि नगर में प्रत्येक घर मे विराजमान हो सके, उक्त कैलेंडर में भगवान श्री राम की उसी छवि को अंकित किया गया है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा अभी हाल ही में अयोध्या नगरी में की गई है।

विमोचन के अवसर पर पुज्य महंत ओमकार दास जी त्यागी महाराज, ठाकुर रणधीर सिंह जी, ठा. सुरेन्द्र सिंह, पंडित घनश्याम बबेले, पंडित राघवेंद्र शुक्ल , पंडित शिव कुमार बाजपेयी , पंडित हरिनारायण कुररिया, पंडित कृष्ण कुमार त्रिपाठी, पंडित घनेश्वर बबेले, आकाश अग्रबाल सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जबलपुर दौरा: हवाईअड्डे का किया निरीक्षण

Bundeli Khabar

NSUI ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना सभा का किया आयोजन

Bundeli Khabar

कॉल रिकॉर्ड करना निजता के अधिकार का उलंघन है- हाईकोर्ट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!