26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
images 1 3
मध्यप्रदेश

नर्मदा महोत्सव की तैयारियों को ले कर कलेक्टर के निर्देश

Bundelikhabar

नर्मदा तटों पर साफ-सफाई एवं सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किये जाए

जबलपुर/ब्यूरो

नर्मदा जंयती पर पूजा अर्चना एवं स्नान के लिये बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुये अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश बाथम ने नगर निगम आयुक्त को नदी के सभी घाटों पर सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने कहा गया है। अपर जिला दण्डाधिकारी ने इस बारे में आदेश जारी कर कहा है कि नर्मदा तट पर ग्वारीघाट, दरोगाघाट, खारीघाट, जिलहरीघाट, सिद्धघाट, उमाघाट, भेड़ाघाट, सरस्वतीघाट, लम्हेटाघाट, तिलवाराघाट, कालीघाट एवं विसर्जन कुण्ड साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लाउड स्पीकर मंच की व्यवस्था की जायें। आदेश में कोविड संक्रमण की संभावना को देखते हुये फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराये जाने हेतु इन घाटों पर सीसीटीव्ही कैमरे से निगरानी रखने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त ने दिये है।
मोटर वोट तैनात करें
अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश बाथम ने नर्मदा जयंती के मद्देनजर एक अन्य आदेश जारी कर कमाण्डेट होमगार्ड को श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये ग्वारीघाट, दरोगाघाट, खारीघाट, जिलहरीघाट, सिद्धघाट, उमाघाट, भेड़ाघाट, सरस्वतीघाट, लम्हेटाघाट, तिलवाराघाट में मोटर वोट तैनात करने के निर्देश भी दिये है।
नर्मदा जल को स्थिर रखने के निर्देश
नर्मदा जयंती पर नर्मदा नदी के तटों पर श्रृद्धालुओं के स्नान एवं पूजा-अर्चन हेतु आने की संभावना को देखते हुये अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश बाथम ने अधीक्षण यंत्री रानी अवंती बाई सागर परियोजना को नर्मदा नदी का जल स्तर स्थिर रखने के निर्देश दिये है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

युवा उद्यमियों के सम्मान समारोह में केन्द्रिय मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

Bundeli Khabar

कलेक्टर का ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar

घर-घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए कर रहे प्रेरित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!